
जमशेदपुर : शहर में एक ओर जहां पुलिस नशेड़ियों के खिलाफ अभियान चला रही है वहीं साकची के शीतल छाया गोलचक्कर के पास दो कार आपस में टकरा गई. घटना में एक कार चालक घायल है जबकि दूसरे कार चालक को हल्की चोटें आईं है. घायल का नाम रवि बताया जा रहा है. (नीचे भी पढ़ें)

वहीं दूसरा कार चालक आर्मी का जवान है. वह अपनी कार से रांची जा रहा था. स्थानीय लोगों के अनुसार एक कार तेज़ रफ़्तार से आम बागान की ओर से आ रही थी जबकि एक कार साकची गोलचक्कर से जा रही थी. शीतल छाया गोलचक्कर के पास एक कार ने दूसरे कार में टक्कर मार दी. स्थानीय लोगों के अनुसार कार में दो युवतियां भी सवार थी. कार में शराब की बोतल भी मिली है. साकची पुलिस कार सवार को थाना ले गई है. वह काफी नशे में है.




