जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र के गुरुद्वारा मैदान में जन्मदिन पार्टी में अत्यधिक तेज आवाज में डीजे बजाने और ताबडतोड़ फायरिंग की घटना 9 अप्रैल की रात 12 बजे हुई थी. पुलिस तक मामला संज्ञान में आने के बाद साकची थाना प्रभारी आनंद कुमार मिश्रा की शिकायत पर सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भालूबासा निवासी जय सिंह, नीरज सिंह, मुख्तार डीजे के संचालक और अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है जिसकी जांच पुलिस कर रही है. (नीचे भी पढ़ें)
आरोपितों पर आरोप है कि तेज आवाज में डीजे बजाया और तेज ध्वनि की आड़ में गोलियां चलाई जिससे दूसरे व्यक्ति की सुरक्षा को खतरे में डाला गया. फायरिंग से कोई बड़ी घटना या जान माल की क्षति हो सकती है. तेज आवाज में देर रात तक डीजे बजाना न्यायालय के आदेश का उल्लंघन है. पुलिस ने डीजे बजाने की शिकायत पर डीजे को बंद करवा दिया गया था. बावजूद तेज आवाज में डीजे बजाया गया और हवाई फायरिंग की गई.




