जमशेदपुर: झारखंड में विगत 9 वर्षो शिक्षकों की बहाली नहीं होने, शिक्षकों के खाली पड़े पदों को समायोजित करने, ट्रेंड और बीएड पास शिक्षकों के वेतन में कटौती करने के विरोध में ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट ऑर्गनाइजेशन के अलावा अन्य छात्र संगठनों की ओर से रविवार को जमशेदपुर के साकची गोल चक्कर पर राज्य के मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका गया. साथ ही सरकार विरोधी नारे भी लगाए गए. (नीचे भी पढ़े)
छात्र नेता इज्जसूल कुमार इस समय झारखण्ड में शिक्षा की बेहद खराब स्थिति है. 2016 के बाद से शिक्षकों के पदों पर कोई भी वैकेंसी नहीं आई है. जिससे शिक्षक बहाली की उम्मीद लगाए छात्रों को निराश होना पड़ रहा है. सभी रिक्त शिक्षकों के पद को समायोजित कर लिया गया है. सांसदों और विधायकों का वेतन बढ़ाया जा रहा है. जबकि ट्रेंड और बीएड पास शिक्षकों के वेतनमान में कटौती की जा रही है. ऐसे कई मांग है जिसको लेकर छात्रों ने आंदोलन का रुख अख्तियार किया है. यदि सरकार उनकी मांगों को गंभीरता पूर्वक नहीं लेती है तो आगे भी उग्र आंदोलन किया जाएगा.




