• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Friday, October 16, 2026
25 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Isl final : लीग शील्ड विजेता मोहन बागान सुपर जायंट ने आईएसएल कप भी जीता, बेंगलुरु एफसी को हराया

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

कोलकाता : लीग शील्ड विजेता मोहन बागान सुपर जायंट ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2024-25 का कप जीतकर दोनों खिताब अपने नाम करने का कारनामा किया. एमबीएसजी ने शनिवार को अपने घरेलू मैदान विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन में खेले गए ब्लॉकबस्टर फाइनल के अतिरिक्त समय में बेंगलुरू एफसी को 2-1 से हरा दिया. अतिरिक्त समय तक खिंचे मुकाबले में मेजबान टीम की जीत में ऑस्ट्रेलियाई अटैकिंग मिडफील्डर जैसन कमिंग्स ने (पेनल्टी किक पर) 72वें और ऑस्ट्रेलियाई स्ट्राइकर जिमी मैक्लारेन ने 96वें मिनट में गोल किए. मैच का निर्णायक गोल करने के लिए ऑस्ट्रेलियाई स्ट्राइकर जिमी मैक्लारेन को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

गोल्डन बूट का अवार्ड नॉर्थईस्ट यूनाइटेड के मोरोक्कन स्ट्राइकर अलाएद्दीन अजारेई (23 गोल, सात असिस्ट) ने जीता. गोल्डन ग्लव्स अवार्ड मोहन बागान सुपर जायंट के गोलकीपर विशाल कैथ (15 क्लीन शीट, 74 बचाव) को प्रदान किया गया. मोहन बागान सुपर जायंट, मुम्बई सिटी एफसी (2020-21 सीजन) के बाद लीग इतिहास में एक ही सीजन में लीग शील्ड और इंडियन सुपर लीग कप जीतने वाली दूसरी टीम बन गई है और इससे स्पेनिश हेड कोच जोस मोलिना निश्चित रूप से प्रसन्न होंगे, क्योंकि उन्होंने दूसरी बार अपना लक्ष्य हासिल कर लिया. मोलिना ने 2016 में मोहन बागान के पूर्व रूप एटीके को चैम्पियन बनाया था. (नीचे भी पढ़ें)

वहीं, ब्लूज की संघर्षपूर्ण हार से स्पेनिश हेड कोच गेरार्ड जारागोजा जरूर निराश होंगे, क्योंकि वह करीब आकर भी खिताब से थोड़ा दूर रह गए. एमबीएसजी घर में आईएसएल फाइनल जीतने वाली पहली टीम बन गई है, वो पूरे आईएसएल सीजन के लिए घर पर अपराजित रहने वाली चौथी टीम भी हैं (2023-24 में ओडिशा एफसी, 2018-19 में बेंगलुरू एफसी और 2016 में दिल्ली डायनामोज एफसी). मैच का पहला गोल 49वें मिनट में आया, जब मोहन बागान सुपर जायंट के स्पेनिश सेंटर-बैक अल्बर्टो रोड्रिगेज की आत्मघाती गलती ने बेंगलुरू एफसी को शुरुआती बढ़त दिलाते हुए स्कोर 1-0 कर दिया.ऑस्ट्रेलियाई विंगर रयान विलियम्स ने दाहिनी तरफ बॉक्स के ठीक बाहर से क्रॉस डाला, लेकिन अल्बर्टो रोड्रिगेज नियर पोस्ट पर क्लीयरेंस करने के चक्कर में गेंद को लेफ्ट कॉर्नर के अंदर गोल जाल में उलझा बैठे और उनके टीम साथी गोलकीपर विशाल कैथ केवल गेंद को खड़े-खड़े देखते रह गए. (नीचे भी पढ़ें)

72वें मिनट में ऑस्ट्रेलियाई अटैकिंग मिडफील्डर जैसन कमिंग्स ने पेनल्टी किक पर गोल करके मोहन बागान सुपर जायंट को 1-1 की बराबरी पर ला दिया. एमबीएसजी को पेनल्टी किक के रूप में यह सुनहरा मौका 70वें मिनट में मिला, जब बायीं तरफ से आए जैसन कमिंग्स के क्रॉस पर ऑस्ट्रेलियाई स्ट्राइकर जिमी मैक्लारेन के टच को अपने बॉक्स के अंदर ब्लॉक करने के चक्कर में सेंटर-बैक सना सिंह हैंडबॉल कर बैठे और रैफरी सेंथिल नाथन ने लंबी सीटी बजाकर पेनल्टी किक का इशारा किया. इसके बाद कमिंग्स ने बाएं पैर से ग्राउंडेड शॉट लगाकर गेंद को बॉटम लेफ्ट कॉर्नर के अंदर पहुंचा दिया जबकि बेंगलुरू एफसी के गोलकीपर गुरप्रीत संधू ने सही अनुमान के साथ अपने दाहिनी तरफ डाइव जरूर लगाई लेकिन बचाव करने में नाकाम हुए. 96वें मिनट में ऑस्ट्रेलियाई स्ट्राइकर जिमी मैक्लारेन ने गोल करके मोहन बागान सुपर जायंट को 2-1 से आगे कर दिया. स्थानापन्न स्कॉटिश मिडफील्डर ग्रेग स्टीवर्ट गेंद लेकर अटैकिंग थर्ड से बॉक्स में घुसे और थ्रू-पास निकाला, जिसे सेंटर-बैक सना सिंह सही ढंग से ब्लॉक नहीं कर पाए और उनसे गेंद छीनने के बाद मैक्लारेन ने दाहिने पैर से करारा ग्राउंडेड शॉट लगाकर गेंद को गोलकीपर गुरप्रीत संधू के बांयी तरफ से बॉटम लेफ्ट कॉर्नर के अंदर पहुंचा दिया. (नीचे भी पढ़ें)

पहला हाफ गोलरहित बराबरी पर रहा, क्योंकि दोनों ही टीमें गतिरोध तोड़कर बढ़त बनाने में नाकाम रहीं. लिहाजा, दोनों टीमें 0-0 की बराबरी के साथ हाफ टाइम ब्रेक पर गईं. गेंद पर ज्यादा नियंत्रण बेंगलुरू एफसी का 64 फीसदी रहा. ब्लूज ने 10 प्रयास भी किए, जिनमें से दो शॉट टारगेट पर रखे लेकिन पूरे हाफ के दौरान दबदबा बनाए रखने के बावजूद गोल नहीं कर पाए. वहीं, गेंद पर 36 फीसदी कब्जा रखने वाले मोहन बागान सुपर जायंट की ओर से केवल तीन प्रयास किए गए, जिनमें से एक शॉट टारगेट पर रहा, लेकिन गोल नहीं आया. हालांकि इस दौरान बेंगलुरू एफसी के अनुभवी स्ट्राइकर सुनील छेत्री के हैडर को एमबीएसजी के कप्तान सुभाशीष बोस ने अपनी छाती पर झेलकर अपनी टीम को पिछड़ने से बचाया. इस दौरान ब्लूज मैदान पर ज्यादा आक्रामक नजर आए, जिस कारण उन्होंने उम्मीदों के विपरीत लीग शील्ड विजेता टीम पर दबदबा बनाए रखा.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Chandil unknown deadbody found : चांडिल में अज्ञात वृद्ध का शव बरामद, पहचान में जुटी पुलिस
खबर

Chandil unknown deadbody found : चांडिल में अज्ञात वृद्ध का शव बरामद, पहचान में जुटी पुलिस

October 16, 2026
jamshedpur bjp leader kale : झारखंड भाजपा के पूर्व प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने कई पूजा पंडालों का किया उदघाटन, लगाये मां दुर्गा के जयकारे
खबर

jamshedpur bjp leader kale : झारखंड भाजपा के पूर्व प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने कई पूजा पंडालों का किया उदघाटन, लगाये मां दुर्गा के जयकारे

October 16, 2026
jamshedpur new unique hotel : जमशेदपुर में ‘इत्यादि / Etcetera’ का शुभारंभ, बना खानपान का नया ठिकाना
खबर

jamshedpur new unique hotel : जमशेदपुर में ‘इत्यादि / Etcetera’ का शुभारंभ, बना खानपान का नया ठिकाना

October 16, 2026
Next Post

jamshedpur aidso - शिक्षकों के वेतन कटौती के विरोध में एआईडीएसओ ने सीएम व शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला

west singhbhum ckp - एसडीओ ने बिना चालान के अवैध बालू लदे 2 ट्रैक्टर व 2 हाईवा को किया जब्त

jamshedpur rural ucil - यूसिल पहुंची स्वर्गछिड़ा गांव, स्कूली बच्चों के बीच स्कूल बैग और स्टील बोतल का किया वितरण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Tata steel uisl awarded : टाटा स्टील यूआइएसएल ने डिस्कॉम्स के लिए 14वें इनोवेशन विद इम्पैक्ट अवॉर्ड्स में हासिल किया तीसरा स्थान, इन कार्यों के लिए यह सम्मान मिला

Jamshedpur police mock drill : दुर्गापूजा के मद्देनजर जमशेदपुर पुलिस ने साकची गोलचक्कर से निकाला रूट मार्च, आमबगान तक गए रूट मार्ट में हुआ मॉक ड्रिल  

Jamshedpur rural park workers on strike : चाकुलिया के आमलागोड़ा के पास वन विभाग के पार्क के मजदूरों को महीनों से वेतन नहीं, आक्रोशित मजदूरों ने वन कार्यालय में दिया धरना

Jamshedpur rural puja pandal inauguration : चाकुलिया केएनजे स्कूल में दुर्गापूजा पंडाल व रक्तदान शिविर का विधायक समीर मोहंती ने किया उद्घाटन, कमेटी के धार्मिक कार्यक्रम के साथ समाजिक कार्य करने को बताया सराहनीय

Jamshedpur zero waste pandal : जमशेदपुर में जीरो वेस्ट पंडाल प्रतियोगिता , फूल संग्रहण वाहनों को उपायुक्त, नगर आयुक्त एवं एसडीओ ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Tata steel uisl awarded : टाटा स्टील यूआइएसएल ने डिस्कॉम्स के लिए 14वें इनोवेशन विद इम्पैक्ट अवॉर्ड्स में हासिल किया तीसरा स्थान, इन कार्यों के लिए यह सम्मान मिला

Jamshedpur police mock drill : दुर्गापूजा के मद्देनजर जमशेदपुर पुलिस ने साकची गोलचक्कर से निकाला रूट मार्च, आमबगान तक गए रूट मार्ट में हुआ मॉक ड्रिल  

Jamshedpur rural park workers on strike : चाकुलिया के आमलागोड़ा के पास वन विभाग के पार्क के मजदूरों को महीनों से वेतन नहीं, आक्रोशित मजदूरों ने वन कार्यालय में दिया धरना

Jamshedpur rural puja pandal inauguration : चाकुलिया केएनजे स्कूल में दुर्गापूजा पंडाल व रक्तदान शिविर का विधायक समीर मोहंती ने किया उद्घाटन, कमेटी के धार्मिक कार्यक्रम के साथ समाजिक कार्य करने को बताया सराहनीय

Jamshedpur zero waste pandal : जमशेदपुर में जीरो वेस्ट पंडाल प्रतियोगिता , फूल संग्रहण वाहनों को उपायुक्त, नगर आयुक्त एवं एसडीओ ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Jharkhand ex cm arjun munda : प्रधानमंत्री के साथ एशियन गेम्स के खिलाड़ियों के संवाद एवं सम्मान कार्यक्रम में शामिल हुए अर्जुन मुंडा, पीएम मोदी भी हुए शामिल

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News