चाकुलिया: विधायक समीर महंती ने रविवार को चाकुलिया प्रखंड की जामुआ पंचायत के हरिनिया गांव में क्लब भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास किया. इसके पश्चात केरूकोचा में आदिवासी कल्याण विभाग से स्वीकृत कला संस्कृति भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास किया. विधायक श्री महंती ने कहा कि कला संस्कृति भवन के निर्माण होने से हमारे संस्कृति और कला का विकास होगा.(नीचे भी पढ़े)
उन्होंने ग्रामीणों से योजना निर्माण में सहयोग करने की मांग की है.मौके पर झामुमो के जिला सह सचिव समीर दास, मुखिया फुलमोनी मुर्मू, बासु नायक, सौमित्र ओझा, डोमन मांडी, जिला परिषद रायदे हांसदा, सुनाराम हांसदा, लाल मांडी, बापी नंदी, मिथुन कर, राहुल महतो, जयदेव दास, पिटला दास,रसीद खान, लोकनाथ महंती, रासो नायक समेत अन्य उपस्थित थे.




