• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Monday, September 28, 2026
29 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jamshedpur Chamber- व्यापार के क्षेत्र में भी महिलाओं की भागीदारी होनी चाहिए- रूचि नरेन्द्रन

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर: सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के द्वारा नववर्ष 2023 के आगमन के शुभ अवसर पर चैम्बर भवन में 1 जनवरी को संध्या बेला में केक कटिंग समारोह एवं चैम्बर भवन के प्रथम तल में निर्मित नये कांफ्रेंस रूम का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्रीमती रूचि नरेन्द्रन, चाणक्य चौधरी, उपाध्यक्ष, कार्पोरेट सर्विसेस एवं पीईओ प्रभात कुमार, अध्यक्ष विजय आनंद मूनका, पूर्व अध्यक्ष विजय मेहता, मुरलीधर केडिया, आरके चौधरी, सुरेश सोंथालिया, अशोक भालोटिया के कर कमलों से संपन्न हुआ.मानद महासचिव मानव केडिया ने मंच पर अतिथियों का स्वागत किया तथा सभी को नववर्ष की शुभकामनायें दी.चैम्बर की प्रथम महिला श्रीमती बबिता मूनका ने टाटा स्टील की प्रथम महिला श्रीमती रूचि नरेन्द्रन को सम्मानित किया. श्रीमती निशा केडिया, कविता धूत, ममता मित्तल, उषा चौधरी, प्रेरणा धूत आदि उपस्थित थी. अध्यक्ष ने सभी अतिथियों, पूर्व अध्यक्षों, पदाधिकारियों एवं उपस्थित सदस्यों का स्वागत करते हुये उन्हें नववर्ष की शुभकामनायें दी. उन्होंने बताया कि सिंहभूम चैम्बर में प्रत्येक वर्ष नववर्ष के शुभ अवसर पर केक कटिंग कर नववर्ष का उल्लासपूर्वक स्वागत किया जाता है और अपने सदस्यों के साथ-साथ जमशेदपुर के सभी लोगों को शुभकामनायें प्रेषित करते हुये कामना की जाती है कि पूरा वर्ष उनका स्वास्थ्य, व्यवसाय, उद्योग और जीवन अच्छे ढंग से व्यतीत हो. उन्होंने बताया कि चैम्बर भवन में वर्षों से एक कांफ्रेंस रूम की आवश्यकता महसूस की जा रही थी इसलिये इसका निर्माण बहुत ही कम अवधि में आधुनिक रूप में बनाकर इसे तैयार किया गया है. जिसका नामकरण स्व. स्वपन कुमार सेन की स्मृति में एस.सेन कांफ्रेंस रूम रखा गया है. चैम्बर के कार्यसमिति सदस्य और मेसर्स शुभम इंटरप्राईजेज के प्रोपराईटर शुभम सेन ने अपने पिता स्व. स्वपन कुमार सेन की स्मृति में इस कांफ्रेंस हॉल की सौजन्यता प्रदान की है जिसकी स्मृति में इसका नाम एस. सेन. कांफ्रेंस रूम रखा गया है.इसके लिये शुभम सेन को चैम्बर की ओर धन्यवाद देते हैं. इसके निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पदाधिकारियों एवं सदस्यों को भी धन्यवाद देते हैं कि उन्होंने इतने कम समय में इसे पूरा किया. चैम्बर अपने 75वें वर्ष प्लेटिनम जुबिली में प्रवेश कर रहा है. उन्होंने कहा कि आज हम नौकरी देने वाले की जगह नौकरी पाने वाले समुदाय की ओर जा रहे हैं हमारे युवा नौकरी की तलाश में बड़े शहरों में जा रहे हैं इस पर हमें ध्यान देते हुए जमशेदपुर को विकसित करना है. आज पूरा विश्व में ग्लोबल वार्मिंग, क्लामेट चेंज की समस्या उत्पन्न हो रही है. इन दोनों के निदान हेतु समाज को आगे आकर कार्य करने होंगे.(नीचे भी पढ़े)

इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती रूचि नरेन्द्रन ने उपस्थित पूर्व अध्यक्षगणों, पदाधिकारियों एवं सभी सदस्यों को नववर्ष की शुभकामनायें देते हुये धन्यवाद दिया कि उन्हें चैम्बर में आमंत्रित करने संबोधित करने का अवसर प्रदान किया. उन्होंने चैम्बर की सराहना करते हुये कहा कि चैम्बर में सभी सदस्य आपस में मिलजुलकर अपनी जिम्मेदारी निभाते हुये कार्य करते हैं यह अनोखी संस्कृति है और महत्वपूर्ण बात है. उन्होंने कहा कि आज देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है. हमें सभी का ध्यान रखते हुये उनके उन्नति के लिये आगे कार्य करना है. जमशेदपुर को मिल जुलकर विकसित करना है इसके लिये टाटा स्टील ने स्लोगन बनाया था ‘‘जिम्मेदार शहर, जिम्मेदार नागरिक’’ इसी को ध्यान में रखकर हमें जमशेदपुर को आगे ले जाना है. आज युवा अपना व्यापार छोड़कर बाहर जा रहें नौकरी की तलाश में, आज के समय के अनुसार युवाओं को एक्सपोजर की आवश्यकता है. उसे अपने व्यवसाय में लगाने हेतु परिवारिक बिजनेस मॉडल को बदलना होगा. अपने परिवार की महिलाओं को आगे लाना होगा. उन्हें अपने व्यवसाय से जोड़ना होगा, विशेषकर बेटियों को. महिलाओं के लिये आज के समयानुसार वित्तीय जानकारी होना अत्यावश्यक है. जमशेदपुर एक वाइब्रेंट शहर बन चुका है यहां सब कुछ है लेकिन फिर भी कुछ कमी है जिसे मिलकर हमें पूरा करना है.सदस्यों को संबोधित करते हुये उपाध्यक्ष, कॉर्पोरेट सर्विसेज चाणक्य चौधरी ने नववर्ष की शुभकामना देते हुये कहा जमशेदपुर में आज हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर की कार्य किया जा रहा है. हमें जागरूक रहना है. जमशेदपुर को विकसित करने में प्रत्येक लोगों अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी. केवल सरकार और टाटा स्टील के भरोसे रहकर हम इसे एक विकसित शहर की ओर नहीं ले जा सकते हैं. युवा को यहां व्यवसाय करने के लिये क्वालिटी ऑफ लाईफ को बढ़ाना होगा तभी वो यहां अपने पारिवारिक व्यवसाय को संभालेंगे. इसके लिये टाटा स्टील प्रयासरत है.(नीचे भी पढ़े)

टाटा स्टील के पीईओ प्रभात कुमार ने भी उपस्थित सदस्यों को नववर्ष की शुभकामना देते हुये अपनी बातें रखी.उन्होंने कहा कि चैम्बर आगे और विकसित हो, दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की करे. जमशेदपुर स्टार्ट अप, उद्योगों को बढ़ावा देना अत्यावश्यक है, यह हमारा दायित्व बनता है.इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष विजय मेहता, मुरलीधर केडिया, आरके चौधरी, सुरेश सोंथालिया, अशोक भालोटिया ने भी उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुये उन्हें नववर्ष की शुभकामनायें दी तथा चैम्बर के अबतक की यात्रा के बारे में संक्षिप्त रूप में बताया. उन्होंने चैम्बर की तारीफ करते हुये कहा चैम्बर अपने नैतिक जिम्मेदारी निभाते हुये हमेशा व्यापारियों की समस्याओं के निदान हेतु तत्पर रहता है. वर्तमान कमिटि अध्यक्ष के नेतृत्व में काफी अच्छा कार्य कर रहा है और आगे भी करता रहेगा. यह हर्ष की बात है देश आजादी के 75वें वर्ष का समारोह मना रहा है और चैम्बर अपने 75वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है. इस अवसर पर अध्यक्ष विजय आनंद मूनका, मानद महासचिव मानव केडिया, उपाध्यक्ष नितेश धूत, दिलीप गोलछा, महेश सोंथालिया, मुकेश मित्तल, सचिव अनिल मोदी, सांवरमल शर्मा, भरत मकानी, पीयूष चौधरी कोषाध्यक्ष किशोर गोलछा, पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार मेहता, मुरलीधर केडिया, आरके चौधरी, सुरेश सोंथालिया, अशोक भालोटिया, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, बीएन शर्मा, मनोज चेतानी, शुभम सेन, किशन संघी, राहुल चौधरी, महावीर अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, अनिल चौधरी, मनोज चेतानी, रमेश सोंथालिया, मोहित मूनका, मनीष बंसल, पवन शर्मा, श्रवण देबुका, रमाकांत गुप्ता, ओमप्रकाष मूनका, सुनील बागरोदिया, प्रीतम जैन, मनीष जैन, मदन गुप्ता, गोविंद अग्रवाल के अलावा काफी संख्या में व्यवसायी एवं उद्यमी उपस्थित थे.

Developer

Developer

Related Posts

jamshedpur central durga puja committee-पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति की यूसिल प्रबंधन के साथ पहली दौर की बैठक संपन्न, बेहतर प्रबंधन को लेकर सात सूत्री बिन्दुओं पर हुई चर्चा
खबर

jamshedpur central durga puja committee-पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति की यूसिल प्रबंधन के साथ पहली दौर की बैठक संपन्न, बेहतर प्रबंधन को लेकर सात सूत्री बिन्दुओं पर हुई चर्चा

September 28, 2026
Tata motors bonus agreement : टाटा मोटर्स में हुआ बोनस समझौता, 8 हजार लोगों की बहाली का भी खुला रास्ता
कारपोरेट व यूनियन

Tata motors bonus agreement : टाटा मोटर्स में हुआ बोनस समझौता, 8 हजार लोगों की बहाली का भी खुला रास्ता

September 28, 2026
jharkhand giridih jmm meeting-गिरिडीह में झामुमो की बैठक में दिवंगत मंत्री की पत्नी श्वेता शर्मा हुई शामिल, कहा-सुदिव्य सोनू के खाली जगह को भरने का प्रयास करूंगी
खबर

jharkhand giridih jmm meeting-गिरिडीह में झामुमो की बैठक में दिवंगत मंत्री की पत्नी श्वेता शर्मा हुई शामिल, कहा-सुदिव्य सोनू के खाली जगह को भरने का प्रयास करूंगी

September 28, 2026
Next Post
jamshedpur cyber crime – जमशेदपुर में तीन साइबर क्राइम, 3 लोगों से 5 लाख से अधिक की ठगी, ठगने के तरीके जानिए और सचेत रहिये

jamshedpur cyber crime - जमशेदपुर में तीन साइबर क्राइम, 3 लोगों से 5 लाख से अधिक की ठगी, ठगने के तरीके जानिए और सचेत रहिये

jamshedpur Bhagwat Katha Gyan Yagya- रामाधीन बागान में श्रीमद भागवत सप्ताह कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव शुरू

jamshedpur bike theft : साकची में युवक की बाइक चोरी, प्राथमिकी दर्ज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jamshedpur rural-जगन्नाथ सिंह भूमिज की 282वीं जयंती पर डोमजूडी में भूमिज भाषा केंद्र का शुभारंभ, सप्ताह में तीन दिन चलेंगी कक्षाए

jamshedpur bjp-जमशेदपुर में बैंक डकैती,फायरिंग, चोरी और छिनतई की घटनाओं को लेकर भाजपा महानगर ने चिंता जतायी, पुलिस प्रशासन से आम नागरिकों, व्यापारियों व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग

Jamshedpur border area police : कपाली में शब्बीर हत्याकांड का एक और फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Jamshedpur rural road issue : चाकुलिया – केरूकोचा मुख्य सड़क के बड़ामारा गांव के बीचों-बीच गड्ढा बना लोगों के लिए परेशानी

Tata motors : टाटा मोटर्स में सोमवार शाम तक बोनस समझौते पर लग सकती है मुहर, कर्मचारियों की निगाहें समझौते पर

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur rural-जगन्नाथ सिंह भूमिज की 282वीं जयंती पर डोमजूडी में भूमिज भाषा केंद्र का शुभारंभ, सप्ताह में तीन दिन चलेंगी कक्षाए

jamshedpur bjp-जमशेदपुर में बैंक डकैती,फायरिंग, चोरी और छिनतई की घटनाओं को लेकर भाजपा महानगर ने चिंता जतायी, पुलिस प्रशासन से आम नागरिकों, व्यापारियों व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग

Jamshedpur border area police : कपाली में शब्बीर हत्याकांड का एक और फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Jamshedpur rural road issue : चाकुलिया – केरूकोचा मुख्य सड़क के बड़ामारा गांव के बीचों-बीच गड्ढा बना लोगों के लिए परेशानी

Tata motors : टाटा मोटर्स में सोमवार शाम तक बोनस समझौते पर लग सकती है मुहर, कर्मचारियों की निगाहें समझौते पर

Jamshedpur bindal mall firing breaking : सोनारी बिंदल मॉल फायरिंग की घटना में शामिल चार साजिशकर्ता गिरफ्तार, रायपुर से हुई गिरफ्तारी

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News