
सरायकेला : सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत टाटा – कांड्रा मुख्य सड़क पर एस टाइप चौक के पास जीएसटी के प्रशासनिक अधिकारी शिव राजन ने अपने अनियंत्रित नए कार से 4 वर्षीय बच्ची को कुचल दिया , जिससे बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई .घटना शनिवार सुबह 6:00 बजे की बताई जा रही है , प्राप्त जानकारी के अनुसार जीएसटी के प्रशासनिक पदाधिकारी शिव राजन अपने पुत्र के साथ नए कार पर मंदिर पूजा करने जा रहे थे इस बीच एस टाइप चौक के किनारे अपने फूल दुकान पर बैठी 4 वर्षीय बच्ची संध्या गोराई कार की चपेट में आ गई , जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई , घटना के वक्त फुल दुकान पर मृत बच्ची संध्या गोराई अपनी मां मीरा गोराई और दादी प्रथमी गोराई के साथ मौजूद थी, इधर इस घटना के बाद जीएसटी अधिकारी अपने कार को लेकर फरार होने की कोशिश कर रहे थे , इस बीच मुख्य सड़क पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बच्ची को कुचल कर भाग रहे पिता –पुत्र को कार समेत धर – दबोचा और पिता – पुत्र के साथ मारपीट भी की , साथ ही कार भी क्षतिग्रस्त कर दिया . वहीं घटना के फौरन बाद मौके पर आदित्यपुर पुलिस पहुंच आरोपी कार चालक और उसके बेटे को हिरासत में ले लिया , जबकि क्षतिग्रस्त कार को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है.
छठ पूजा के लिए फूल बेचने आया था बच्ची का परिवार .
घटना के संबंध में जानकारी देते हुए मृत बच्ची के दादा नेपाल गोराई ने बताया कि सुबह 6:00 बजे बच्चे अपने मां और दादी के साथ दुकान पर मौजूद थी ,तभी तेज गति से आ रहे अनियंत्रित कार ने उसे बुरी तरह रौंद दिया , इधर इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा गया , वहीं पुलिस गिरफ्त में आए कार चालक जीएसटी अधिकारी और पुत्र को पुलिस द्वारा न्यायिक हिरासत में भेजे जाने की प्रक्रिया की जा रही है , घटना के संबंध में थाना प्रभारी सुषमा कुमारी ने बताया कि मामले की जानकारी के बाद पीड़ित परिवार के लिखित आवेदन के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी.



