जमशेदपुर : पुराना सोनारी बस्ती के ‘विकास समिति’ की ओर से शनिवार को स्थानीय कार्मेल जूनियर कॉलेज के पीछे स्थित मैदान में विशाल छऊ नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के‘सहाय संघ, चकिरबन’के उस्ताद त्रिलोचन महतो तथा लावजोड़ा के उला स्थित ‘सनराइन छऊ अकादमी’के उस्ताद निबारन महतो ने अपनी टीम के साथ मनमोहक प्रस्तुति दी. रातभर चले इस सांस्कृतिक आयोजन में काफी संख्या में बस्तीवासी एवं आसपास के लोग शामिल हुए. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय, वरिष्ठ झामुमो नेता सह समाजसेवी आस्तिक महतो, झामुमो नेता अजय रजक, लालटू महतो, अशोक सिंह, रतन महतो सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.(नीचे भी पढ़े)

इस दौरान कलाकारों ने विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं पौराणिक विषयों पर आधारित आकर्षक छऊ नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष धनंजय महतो, उत्तम महतो, तपन महतो, निपुन मिश्रा, धनेश कर्मकार, अशोक कुमार सिंह, रामू महतो, कमल आदित्य, गोरा चंद दास, अखिलेश्वर महतो, नवीन महतो, अजय रजक, चित्तो मंडल, कमल महतो, मनोज महतो, कार्तिक महतो, अशोक महतो, स्वपन राय, हीरू दास, संजय बोस, तारापदो महतो सहित कई सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही..(नीचे भी पढ़े)
संस्कृति हमारी पहचान : सरयू
विधायक सरयू राय ने कहा कि छऊ नृत्य हमारी समृद्ध लोक संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है. इस तरह के आयोजन नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ने का कार्य करते हैं. उन्होंने समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि लोक कला को संरक्षित रखने के लिए समाज के सभी वर्गों को आगे आना चाहिए..(नीचे भी पढ़े)
लोक कला को बढ़ावा देने की जरूरत : आस्तिक
इस अवसर पर आस्तिक महतो ने कहा कि झारखंड और पश्चिम बंगाल की लोक संस्कृति पूरे देश में अपनी अलग पहचान रखती है. छऊ नृत्य जैसे आयोजन कलाकारों को मंच देने के साथ-साथ समाज में सांस्कृतिक चेतना को भी मजबूत करते हैं.







