• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Friday, June 19, 2026
33 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Neet-ug paper leak big breaking : नीट यूजी पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा, एनटीए पेपर का दूसरा सेट भी हुआ था लीक, जांच में गेस पेपर में हूबहू मिले सारे प्रश्न

Neet-ug paper leak big breaking : नीट यूजी पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा, एनटीए पेपर का दूसरा सेट भी हुआ था लीक, जांच में गेस पेपर में हूबहू मिले सारे प्रश्न
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

नई दिल्ली: नीट यूजी पेपर लीक मामले की चल रही सीबीआइ जांच में बड़ा खुलासा हुआ है. सीबीआइ जांच में पता चला है कि नीट के एक नहीं, बल्कि दोनों सेट लीक किये गए थे. जांच के दौरान पता चला है कि प्रश्न पत्र के दूसरे सेट के सवाल भी ‘गेस पेपर’ के सवालों से हूबहू मेल खाते हैं. यानी कि नीट परीक्षा में चाहे प्रश्न पत्र का जो भी सेट दिया जाता, उसके प्रश्न कुछ परीक्षार्थियों तक पहले ही पहुंच गए थे. नीट पेपर लीक मामले के मास्टर माइंड के रूप में अब तक पूर्व प्रोफेसर पीवी कुलकर्णी, सीनियर टीचर मनीषा गुरुनाथ मंधारे और मनीषा वाघमारे के नाम सामने आए हैं. (नीचे भी पढ़ें)

बता दें कि नीट यूजी की परीक्षा में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से दो सेट में पेपर तैयार किया जाता है. इनमें से कौन सा सेट परीक्षा में दिया जाएगा, इसकी जानकारी सिर्फ नीट के महानिदेशक को होती है. एक सेट के पेपर से परीक्षा ली जाती है, जबकि दूसरा सेट रिजर्व में रखा जाता है, ताकि अगर कहीं कोई गड़बड़ी हो या जरूरत पड़े तो तुरत दूसरे सेट से परीक्षा कराई जा सके. लेकिन जांच में पता चला है कि दूसरे, यानी रिजर्व सेट के प्रश्न भी लीक हो चुके थे. (नीचे भी पढ़ें)

ADVERTISEMENT

सीबीआइ जांच के में नीट के दूसरे सेट के सवाल भी गेस पेपर से पूरी तरह मिल गए. मिली जानकारी के अनुसार, जो पेपर 3 मई को परीक्षा में आया था और जो पेपर रिजर्व में रख गया था, दोनों के बायोलॉजी और केमिस्ट्री के सारे सवाल गेस पेपर में मौजूद थे. जांच में खुलासा हुआ है कि प्रोफेसर पीवी कुलकर्णी और सीनियर टीचर मनीष मंधारे ने मिलकर एक गेस पेपर बनाया था, जो कई राज्यों में लाखों में बिका.
इसमें बायोलॉजी के 180 और केमिस्ट्री के 90 सवाल ऐसे मिले हैं जो एनटीए के दोनों सेटों में मौजूद हैं. दोनों में से जो सेट परीक्षा में आया था, उसमें बायोलॉजी के 90 और केमिस्ट्री के 45 सवाल, यानी आधे-आधे क्वेश्चन बैंक में हूबहू शामिल किये गए हैं. (नीचे भी पढ़ें)

सीबीआइ की जांच में इस संबंध में पूर्व प्रोफेसर पीवी कुलकर्णी और सीनियर टीचर मनीषा गुरुनाथ मंधारे के नाम सामने आये हैं. प्रोफेसर पीवी कुलकर्णी केमिस्ट्री पढ़ाते हैं और मनीषा मंधारे बॉटनी, जूलॉजी के सवालों का अनुवाद करने की एक्सपर्ट थीं और इसी कारण उनकी एनटीए के क्वेश्चन पेपर तक पहुंच थी, जिसके फायदा उठाते हुए उन्होंने पीवी कुलकर्णी और मनीषा वाघमारे के साथ मिलकर नीट पेपर लीक को अंजाम दिया. पता चला है कि प्रो पीवी कुलकर्णी और सीनियर टीचर मनीषा मंधारे ने बॉयोलॉजी के सवाल एनटीए से चोरी किए थे. इसके अलावा सीबीआइ को फिजिक्स के कुछ सवाल भी लीक होने के सबूत मिले हैं. दोनों नीट पेपर बनाने वाले एक्सपर्ट पैनल का हिस्सा थे. दोनों ने सवालों को हाथ से लिखवाया और एक ‘गेस पेपर’ नाम देकर बेचा था। इसमें मनीषा वाघमारे ने एजेंट के तौर पर गेस पेपर बेचा. (नीचे भी पढ़ें)

बताते चलें कि पेपर लीक की मास्टरमाइंड मनीषा मंधारे को 14 दिन की सीबीआइ रिमांड पर भेज दिया गया है. संभावना है कि इस रिमांड अवधि में पूछताछ के दौरान सीबीआइ को पेपर लीक कांड से जुड़ी सारी कड़ियां मिल जायं और इस पूरे रैकेट का भंडाफोड़ भी हो जाए.

Team Sharp Bharat D

Team Sharp Bharat D

Related Posts

jamshedpur accident-बिष्टुपुर में सड़क हादसा, पोटका का अधेड़ घायल, एमजीएम में भर्ती, पत्नी की दवा लेने आया था शहर
खबर

jamshedpur accident-बिष्टुपुर में सड़क हादसा, पोटका का अधेड़ घायल, एमजीएम में भर्ती, पत्नी की दवा लेने आया था शहर

June 19, 2026
jamshedpur east mla purnima sahu : भीषण गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने जेबीवीएनएल के महाप्रबंधक को लिखा पत्र, ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि व नये ट्रांसफार्मर लगाने की रखी मांग

jamshedpur congress : कांग्रेस ने मनाया संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन, रक्तदान कर मनाया गया जन्मदिन
खबर

jamshedpur congress : कांग्रेस ने मनाया संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन, रक्तदान कर मनाया गया जन्मदिन

June 19, 2026
Next Post
jamshedpur triple murder case- सिदगोड़ा ट्रिपल मर्डर केस में पुलिसिया जांच तेज, आरोपी का होगा पॉलीग्राफ टेस्ट

jamshedpur triple murder case- सिदगोड़ा ट्रिपल मर्डर केस में पुलिसिया जांच तेज, आरोपी का होगा पॉलीग्राफ टेस्ट

west singhbhum ckp sdpo inspection- चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे एसडीपीओ, यात्री सुविधाओं व सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

west singhbhum ckp sdpo inspection- चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे एसडीपीओ, यात्री सुविधाओं व सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Jamshedpur dbms college of education : डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन के रोटरैक्ट क्लब ने राहगीरों में बांटा मीठा शरबत, क्लब के सदस्यों ने कदमा पेट्रोल पंप पर आयोजित किया कार्यक्रम

Jamshedpur dbms college of education : डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन के रोटरैक्ट क्लब ने राहगीरों में बांटा मीठा शरबत, क्लब के सदस्यों ने कदमा पेट्रोल पंप पर आयोजित किया कार्यक्रम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision meeting : टाटा स्टील में वेज रिवीजन को लेकर चीफ पीपुल ऑफिसर अतरई सान्याल और टाटा वर्कर्स यूनियन के टॉप थ्री के बीच ठनी, एनएस ग्रेड के डीए प्रति प्वाइंट को लेकर तनातनी के बाद मीटिंग समाप्त

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jamshedpur accident-बिष्टुपुर में सड़क हादसा, पोटका का अधेड़ घायल, एमजीएम में भर्ती, पत्नी की दवा लेने आया था शहर

jamshedpur east mla purnima sahu : भीषण गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने जेबीवीएनएल के महाप्रबंधक को लिखा पत्र, ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि व नये ट्रांसफार्मर लगाने की रखी मांग

jamshedpur congress : कांग्रेस ने मनाया संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन, रक्तदान कर मनाया गया जन्मदिन

jamshedpur congress : जमशेदपुर में कांग्रेस ने मनाया नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन, लगाया गया पेड़

jamshedpur bjp : मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा जमशेदपुर महानगर ने आयोजित की चित्रांकन प्रतियोगिता, पेंटिंग के जरिए छात्रों ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को किया जीवंत

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur accident-बिष्टुपुर में सड़क हादसा, पोटका का अधेड़ घायल, एमजीएम में भर्ती, पत्नी की दवा लेने आया था शहर

jamshedpur east mla purnima sahu : भीषण गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने जेबीवीएनएल के महाप्रबंधक को लिखा पत्र, ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि व नये ट्रांसफार्मर लगाने की रखी मांग

jamshedpur congress : कांग्रेस ने मनाया संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन, रक्तदान कर मनाया गया जन्मदिन

jamshedpur congress : जमशेदपुर में कांग्रेस ने मनाया नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन, लगाया गया पेड़

jamshedpur bjp : मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा जमशेदपुर महानगर ने आयोजित की चित्रांकन प्रतियोगिता, पेंटिंग के जरिए छात्रों ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को किया जीवंत

jharkhand airport big catch : रांची एयरपोर्ट से बेंगलुरु भाग रहे दो आरोपी गिरफ्तार, सीआइएसएफ ने पकड़ा

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News