
जमशेदपुर : वैश्विक महामारी के बीच ईसाई समुदाय का सबसे बड़ा पर्व क्रिसमस आज बेहद ही सादगी पूर्ण तरीके से मनाया जा रहा है. शहर के सभी गिरजा घरों में चरणी बनाए गए हैं. जहां ईसाई समुदाय के लोग प्यारे प्रभु के जन्म उत्सव को देखने पहुंच रहे हैं. (नीचे भी पढ़ें)

इससे पूर्व प्रार्थना सभा में प्रभु के आगमन के बाद समाज से बुराइयों को दूर करने की प्रार्थना की एवं वैश्विक महामारी का दौर जल्द समाप्त होने की भी कामना की. सभी ने एक-दूसरे को क्रिसमस की बधाई बधाइयां दी. हालांकि इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखा गया.












