जमशेदपुर: 12 अक्टूबर, रविवार को टाटा स्टील के कोक प्लांट के कर्मचारी एवं टाटा स्टील फाउंडेशन के सहयोग से डिमना लेक के पर्यटन स्थल पर स्वच्छता अभियान चलाया गया. स्वच्छता अभियान में मुख्य रूप लोगों के द्वारा फेंके गए प्लास्टिक के टुकड़े एवं अन्य कचरे को जहां-तहां फेंकने के चलते फैले हुए गंदगी को बोरे में भरकर पर्यटन स्थल से दूर डस्टबिन में जाकर रखा गया. सफाई अभियान में सफाई से पहले का भी चित्र लिया गया और सफाई के बाद का भी चित्र लिया गया. (नीचे भी पढ़े)

इसके साथ ही वहां पर स्थानीय छोटे-छोटे ठेले, खोमचे एवं पर्यटक को प्लास्टिक एवं अन्य कचरे का सामान जहां तहां न फेंकने के लिए समझाया गया, लोगों से आग्रह किया गया कि वह स्वच्छता को बनाए रखने के लिए प्लास्टिक एवं अन्य कचरा के समान को अपने साथ ले जाकर उचित स्थान में ही इसको रखा जाए. स्वच्छता अभियान में मुख्य रूप से सुर रंजन राय, सौरभ अग्रवाल, विजय सोनी, आसिफ इकबाल, अमन, आशीष सेठी, किरण बाग, अनीशा, रेनू मंजू, सौरभ, संगीता ने अपना योगदान दिया.












