जमशेदपुर : पर्व त्योहारों को ध्यान में रखते हुए आज बैंक ऑफ इंडिया, जमशेदपुर की तरफ से कदमा बाजार काली पूजा किचन शेड के प्रांगण में सिक्का मेले का आयोजन किया गया. इसमें बैंक ऑफ इंडिया की बिष्टुपुर शाखा के वरीय प्रबंधक प्रताप सिंह लागुरी, कैशियर सत्यजीत गिरि, लखीचरण सरदार एवं संजय पाठक ने मुख्य रूप से हिस्सा लिया. अधिकारियों ने बताया कि इस सिक्का मेले का आयोजन आने वाले पर्व त्योहारों को ध्यान में रखते हुए व्यापारियों की सुविधा के लिए किया गया. इसमें कदमा बाजार के व्यापारियों का भरपूर सहयोग मिला और काफी संख्या में व्यापरियों ने इस आयोजन से लाभ उठाया. कदमा बाजार के व्यापारियों ने बैंक ऑफ इंडिया के प्रति आभार प्रकट किया.





