• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, August 27, 2026
29 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jamshedpur mla saryu roy meeting : 6 सितंबर के सेमिनार को लेकर जमशेदपुर के विधायक सरयू राय ने की दो बैठकें, सेमिनार में शिक्षा व्यवस्था की कमियों पर सकारात्मक भाव से होगी चर्चा

jamshedpur mla saryu roy meeting : 6 सितंबर के सेमिनार को लेकर जमशेदपुर के विधायक सरयू राय ने की दो बैठकें, सेमिनार में शिक्षा व्यवस्था की कमियों पर सकारात्मक भाव से होगी चर्चा
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : ‘शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा का उत्थान’ विषयक सेमिनार की तैयारियों के सिलसिले में गुरुवार को जमशेदपुर के साकची स्थित पीपुल्स एकेडमी और अपने बिष्टुपुर स्थित आवासीय कार्यालय में आयोजित बैठकों में जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा कि इस सेमिनार का उद्देश्य सकारात्मक भाव से झारखंड में शिक्षा व्यवस्था की कमियों को सामने लाकर उनके समाधान की प्रक्रिया खोजना है. पीपुल्स एकेडमी, बाराद्वारी में प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की बैठक में उन्होंने कहा कि झारखंड की शिक्षा व्यवस्था में कई कमियां हैं. शिक्षकों की कमियों के साथ-साथ इंफ्रास्ट्रक्चर की भी कमी है. हम लोग सेमिनार में इस तथ्य को रेखांकित करते हुए इन कमियों को दूर करने की दिशा में पहल करेंगे, बात करेंगे. उन्होंने साफ किया कि सेमिनार में शिक्षा व्यवस्था की कमियों को लेकर न तो सरकार की निंदा की जाएगी और न ही शिक्षा विभाग की आलोचना की जाएगी अपितु सामूहिक तौर पर यह जानने का प्रयास किया जाएगा कि ये कमियां हैं तो क्यों हैं और ये दूर कैसे होंगी? श्री राय ने कहा कि शिक्षा विभाग को जो धन सरकार देती है, उस धन का फलाफल क्या है? वह पैसा कहां जा रहा है? जहां जा रहा है, उससे शिक्षा व्यवस्था को लाभ हो रहा है या नहीं अथवा सब जस का तस ही रह जा रहा है? उन्होंने इस बात पर चिंता जताई कि सरकारी शिक्षकों से अन्य सरकारी काम करवाने का दस्तूर बनाया जा रहा है. उन्होंने दो टूक कहा कि कभी-कभार शिक्षकों से सरकारी काम करवाने में कोई बुराई नहीं लेकिन इसे दस्तूर बनाना निश्चित ही गलत है.(नीचे भी पढ़े)

उधर, अपने बिष्टुपुर स्थित आवासीय कार्यालय पर महाविद्यालयों के प्राचार्यों के साथ बैठक में उन्होंने कहा कि 6 सितंबर के सेमिनार में हम लोग यह जानने का प्रयास करेंगे कि झारखंड की शिक्षा व्यवस्था की अद्यतन क्या स्थिति है? उन्होंने दोहराया कि इस सेमिनार का उद्देश्य सरकार या शिक्षा विभाग की निंदा करना कतई नहीं है. यह सेमिनार सकारात्मक मानसिकता के साथ आयोजित किया जा रहा है जिसमें शिक्षा जगत की समस्याओं को रेखांकित कर सरकार से उन्हें दूर करने के प्रयासों के बारे में बात की जाएगी.सरयू राय ने कहा कि देश भर में नई शिक्षा नीति 2020 लागू हो गई है. हम लोग यह भी जानना चाहेंगे कि इस नई शिक्षा नीति को लागू करने से कोई लाभ हो भी रहा है या नहीं? यह जानना भी समीचीन होगा कि सरकारी विश्वविद्यालयों की कमियों को नई शिक्षा नीति दूर कर पा रही है या नहीं? नीतियां जमीन पर उतर रही हैं या हवा में ही सारी बातें हो रही हैं? उन्होंने बताया कि सेमिनार में शिक्षकों का सम्मान भी किया जाएगा. श्री राय के अनुसार, हर शैक्षणिक संस्थान से आग्रह किया गया है कि वे अपने संस्थान से एक सबसे ज्यादा योग्य शिक्षक का नाम भेजें जिन्हें सेमिनार में सम्मानित किया जाएगा. इस लिहाज से, उस संस्थान का भी सम्मान होगा. बिष्टुपुर की बैठक में घंटी आधारित (नीड बेस्ड) शिक्षकों की अवधारणा के संबंध में भी चर्चा हुई. (नीचे भी पढ़े)

चर्चा में यह बात भी सामने आई कि झारखंड के लगभग 80 प्रतिशत कॉलेजों के पास अपना फंड नहीं है. नई शिक्षा नीति 2020 के अब तक सही तरीके से लागू न होने, शिक्षकों-कर्मचारियों की कमी, प्रोफेसरों द्वारा शिक्षण कार्य छोड़ अन्य सभी कार्य करने, सरकारी कालेजों के पास बच्चों को परिचय पत्र देने तक के पैसे न होने, इंटरमीडिएट की पढ़ाई न होने के नुकसान, नई शिक्षा नीति 2020 के एक सिस्टम को समझते-समझते दूसरे सिस्टम के लागू हो जाने के नुकसान, स्टडी मैटेरियल का अभाव, पूरे झारखंड में एक सिलेबस का न होना और उसके कारण उत्पन्न समस्याओं, विषय का रीअलाइनमेंट होने से विसंगति का पैदा होना, सिर्फ विश्वविद्यालयों में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम चलाए जाने के कारण हो रही दिक्कतों, चांसलर पोर्टल के बंद होने के कारण हो रही परेशानियों और अलग-अलग तिथियों में एडमिशन पोर्टल खुलने से होने वाली दिक्कतों के संबंध में सविस्तार चर्चा हुई. आयोजित बैठक का विषय प्रवेश नवनीत सिंह ने कराया. पीएमश्री विद्यालय, बावनगोड़ा, जाकिरनगर, मानगो के प्रधानाध्यापक शाहिद इकबाल ने पीपुल्स एकेडमी में हुई बैठक में कहा कि उनके विद्यालय में विज्ञान की पढ़ाई बाधित हो रही है. शिक्षकों की संख्या बेहद कम है. शिक्षक पढ़ाई छोड़ हर किस्म के सरकारी काम कर रहे हैं क्योंकि उनसे कहा जा रहा है. ये कभी एसआईआर के काम में लगा दिये जाते हैं तो कभी किसी अन्य कार्य में. पीएमश्री विद्यालयों में शिक्षकों की कमी तो होनी ही नहीं चाहिए लेकिन यहां है. यहां अविलंब शिक्षकों की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए ताकि विद्यालय में पठन-पाठन का कार्य सुचारू रुप से चल सके. एक प्रधानाध्यापक ने बैठक में कहा कि अब विद्यालय पीएम के नाम पर खुल रहे हैं, सीएम के नाम पर खुल रहे हैं. होना तो ये चाहिए कि अब विद्यालय मुखिया के नाम पर खुलें, विधायक के नाम पर खुलें. ये कम से कम विद्यालय को देखने तो आएंगे. पीपुल्स एकेडमी में आयोजित कार्यक्रम का संचालन वहां के प्रधानाध्यापक चंद्रदीप पांडेय तथा धन्यवाद ज्ञापन सुबोध श्रीवास्तव ने किया.

Team Sharp Bharat K

Team Sharp Bharat K

Related Posts

Jamshedpur sahyog savan milan : सावन की फुहारों के बीच मना ‘सहयोग’ का भव्य सावन मिलन समारोह, संस्था की सदस्यों की नृत्य-गीत प्रस्तुतियों से सावन हुआ मनभावन
खबर

Jamshedpur sahyog savan milan : सावन की फुहारों के बीच मना ‘सहयोग’ का भव्य सावन मिलन समारोह, संस्था की सदस्यों की नृत्य-गीत प्रस्तुतियों से सावन हुआ मनभावन

August 27, 2026
tata steel celebrates sir dorabji tata birthday : सर दोराबजी टाटा की 167वीं जयंती पर टाटा स्टील ने उनकी समृद्ध खेल विरासत को समर्पित विशेष प्रदर्शनी का किया शुभारंभ, इतिहास और वर्तमान की दिखी झलकी

jamshedpur bjp : एमएमडीआर संशोधन विधेयक पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर भाजपा ने किया पलटवार, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कांग्रेस को बताया मुद्दाविहीन
खबर

jamshedpur bjp : एमएमडीआर संशोधन विधेयक पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर भाजपा ने किया पलटवार, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कांग्रेस को बताया मुद्दाविहीन

August 27, 2026
Next Post
jamshedpur utkal association : साकची उत्कल एसोसिएशन में हुआ सावन महोत्सव, अंबिका बनी सावन क्वीन

jamshedpur utkal association : साकची उत्कल एसोसिएशन में हुआ सावन महोत्सव, अंबिका बनी सावन क्वीन

jharkhand adivasi rally : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से “आदिवासी एकता महाजुटान रैली” के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, होगा आदिवासियों का जुटान

jharkhand adivasi rally : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से "आदिवासी एकता महाजुटान रैली" के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, होगा आदिवासियों का जुटान

jamshedpur bjp : एमएमडीआर संशोधन विधेयक पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर भाजपा ने किया पलटवार, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कांग्रेस को बताया मुद्दाविहीन

jamshedpur bjp : एमएमडीआर संशोधन विधेयक पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर भाजपा ने किया पलटवार, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कांग्रेस को बताया मुद्दाविहीन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur sahyog savan milan : सावन की फुहारों के बीच मना ‘सहयोग’ का भव्य सावन मिलन समारोह, संस्था की सदस्यों की नृत्य-गीत प्रस्तुतियों से सावन हुआ मनभावन

tata steel celebrates sir dorabji tata birthday : सर दोराबजी टाटा की 167वीं जयंती पर टाटा स्टील ने उनकी समृद्ध खेल विरासत को समर्पित विशेष प्रदर्शनी का किया शुभारंभ, इतिहास और वर्तमान की दिखी झलकी

jamshedpur bjp : एमएमडीआर संशोधन विधेयक पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर भाजपा ने किया पलटवार, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कांग्रेस को बताया मुद्दाविहीन

jharkhand adivasi rally : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से “आदिवासी एकता महाजुटान रैली” के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, होगा आदिवासियों का जुटान

jamshedpur utkal association : साकची उत्कल एसोसिएशन में हुआ सावन महोत्सव, अंबिका बनी सावन क्वीन

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur sahyog savan milan : सावन की फुहारों के बीच मना ‘सहयोग’ का भव्य सावन मिलन समारोह, संस्था की सदस्यों की नृत्य-गीत प्रस्तुतियों से सावन हुआ मनभावन

tata steel celebrates sir dorabji tata birthday : सर दोराबजी टाटा की 167वीं जयंती पर टाटा स्टील ने उनकी समृद्ध खेल विरासत को समर्पित विशेष प्रदर्शनी का किया शुभारंभ, इतिहास और वर्तमान की दिखी झलकी

jamshedpur bjp : एमएमडीआर संशोधन विधेयक पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर भाजपा ने किया पलटवार, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कांग्रेस को बताया मुद्दाविहीन

jharkhand adivasi rally : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से “आदिवासी एकता महाजुटान रैली” के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, होगा आदिवासियों का जुटान

jamshedpur utkal association : साकची उत्कल एसोसिएशन में हुआ सावन महोत्सव, अंबिका बनी सावन क्वीन

jamshedpur mla saryu roy meeting : 6 सितंबर के सेमिनार को लेकर जमशेदपुर के विधायक सरयू राय ने की दो बैठकें, सेमिनार में शिक्षा व्यवस्था की कमियों पर सकारात्मक भाव से होगी चर्चा

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News