
जमशेदपुर : वैश्विक संकट को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से शहर के सामुदायिक भवनों का अधिग्रहण किया जा रहा है, ताकि कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए इन भवनों को कोविड सेंटर के रूप में प्रयोग में लाया जा सके. आपको बता दें कि पहले ही जिला प्रशासन के आदेश के बाद शहर के सभी बड़े और छोटे होटलों को कोविड-19 के रूप में प्रयोग किए जाने की अनुमति दे दी गई है. जो पेड कोरेंटिन सेंटर के रूप में प्रयोग में लाया जा रहा है.
उधर वैसे संदिग्ध जो पैसे नहीं चुका सकते उनके लिए शहर के सामुदायिक भवनों का अधिग्रहण किया जा रहा है. इसी क्रम में साकची स्थित स्वर्ण वनिक समाज के सामुदायिक भवन परिसर को भी अक्षेस द्वारा अधिग्रहण किए जाने संबंधी फरमान जारी किया गया. जिसका समाज के लोगों ने विरोध करते हुए आज जिला मुख्यालय पहुंचे. जहां उन्होंने उपायुक्त से मिल एक ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने बताया कि समाज के हर कार्यक्रम के लिए इस भवन का प्रयोग किया जाता है. यहां स्वास्थ्य शिविर, ब्लड डोनेशन कैंप और महामारी से निपटने को लेकर सदस्यों द्वारा रणनीति बनाई जाती है. और सुदूर ग्रामीण इलाकों में राहत कैंप लगाया जाता है. ऐसे में हमारे समाज का सामुदायिक भवन जिला प्रशासन कैसे ले सकता है. उन्होंने सामुदायिक भवन दिए जाने से साफ इंकार किया है.







