
जमशेदपुर : जमशेदपुर समेत आसपास के ठेकेदारों की संस्था कांट्रैक्टर्स वेलफेयर एसोसिएशन का त्रिवर्षीय चुनाव मानगो के बालीगुमा स्थित राठौर गार्डेन में हुआ. इसमें सर्वसम्मित से एक बार फिर से इंजीनियर अभय कुमार सिंह को फिर से एसोसिएशन का प्रदेश अध्यक्ष चुन लिया गया. इसका कार्यकाला 30 जून 2020 से 29 जून 2023 तक चलेगा. इसकी घोषणा संस्था के मुख्य संरक्षक शंभूनाथ सिंह ने किया. इस अवसर पर अभय कुमार सिंह ने कहा कि वे कांट्रैक्टरों के कल्याण और उनकी समस्याओं को लेकर लड़ाई लड़ते रहे है और आने वाले दिनों में भी वे लड़ते रहेंगे. इस दौरान उन्होंने बीते वर्ष के कार्यकाल की पूरी जानकारी दी. इस दौरान यह भी बताया गया कि अभी लॉकडाउन में कांट्रैक्टरों के समक्ष भी कई सारी परेशानियां है. उन सारी परेशानियों को दूर कराने के लिए वे लोग सरकार के स्तर पर इसकी आवाज को उठायेंगे. इस मौके पर मुख्य रुप से कौशल सिंह, मधु सिंह, धर्मेंद्र सिंह, श्याम सिंह, सिद्धि सिंह, सुनील सिंह, कपिल सिंह, देवेंद्र प्रताप सिंह, प्रमोद तिवारी, अभय किशोर, सुजीत सिंह, मनोरंजन, जयंत सिंह, विनय सिंह, सरोज पांडेय, अशोक पासवान, भोले, आनंद गोयल, गोपाल प्रसाद, बबलू सिंह, महेश, बिपिन शुक्ला, अरविंद कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे.






