
जमशेदपुर : जमशेदपुर में कोरोना के मरीजो की संख्या सिंगल डिजिट पर आकर रुकी हुई है. बुधवार को कोरोना के 8 नए मरीज सामने आए. जमशेदपुर में 1051 टेस्ट हुए जिसमे आरटीपीसीआर टेस्ट सबसे ज्यादा हुआ जिसमें 8 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए. इस तरह जमशेदपुर में कोरोना के कुल मरीजो की संख्या बढ़कर 18038 हो गई है. जमशेदपुर के विभिन्न कोविड अस्पताल से 6 मरीज डिस्चार्ज हो गए जिसके बाद एक्टिव केस की संख्या अब 56 रह गयी है. अब तक जमशेदपुर में 17607 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके है. जमशेदपुर में बुधवार को जो नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले उनमे सब शहरी क्षेत्र के ही मरीज है. सबका इलाज चल रहा है.




