जमशेदपुर : जानलेवा हमले के एक मामले में सुनवाई कर रहे जमशेदपुर कोर्ट के एडीजे -2 आभाष वर्मा की अदालत ने सोमवार को आरोपी अभिजीत मंडल उर्फ कांडी को धारा 307 ( जानलेवा हमला ) के तहत पांच साल का सश्रम कारावास की सजा सुनाई हैं. अदालत ने उस पर 20 हजार रूपए का जुर्माना भी लगाया हैं. जुर्माना नहीं देने की स्थिति में छह माह के लिए अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतने की आदेश दी हैं जबकि मामले के अन्य एक आरोपी सचिन कुमार को साक्ष्य के अभाव में गत शनिवार को बरी कर दिया गया था. (नीचे भी पढ़ें)
इस मामले में अदालत के समक्ष कुल 6 लोगों की गवाही हुई हैं. आरोपी अभिजीत जेल में बंद हैं. इनके खिलाफ आरोप था कि ह्यूमपाइप कल्याण नगर सीतारामडेरा के रहने वाला अमर शर्मा पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था. इस संबंध में अमर शर्मा का कहना था कि वह 13 सितंबर 2021 की शाम मुर्गापाड़ा गया था. पूर्व का विवाद को लेकर अभिजीत ने चाकू से गले में प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था. स्थानीय लोगों ने अभिजीत को मौके बारदात पकड़ लिया था और पुलिस को सौप दिया था. अदालत ने अभिजीत को धारा 324 के तहत दो साल और धारा 323 के तहत एक साल का सजा सुनाई हैं. अदालत ने अपने फैसले में कहा कि सभी सजांए साथ-साथ चलेगी.











