जमशेदपुर : नारकोटिक्स ब्यूरो (एनसीबी) के हाथों 9 जून 2021 को धराए 697 किलो गांजा के साथ परसुडीह किताडीह के दीपक पासवान राहरगोड़ा के अर्जुन कुमार यादव, रोहतास (बिहार) के रहने वाले कृष्णा चौधरी और विकास कुमार को जमशेदपुर कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश सह जिला जज अनिल कुमार मिश्रा की अदालत ने शुक्रवार को एनडीपीएस के तहत दोषी करार दिया हैं. अदालत ने सजा के बिंदु पर एक मई को सुनवाई करेगी. इस मामले में अदालत के समक्ष कुल पांच लोगों की गवाही हुई हैं. घटना 9 जून 2021 की हैं. (नीचे भी पढ़ें)
धरना के दिन पटना के एसएसपी अनिल कुमार प्रसाद ने एनसीबी के पदाधिकारियों को सूचना दिया कि एक ट्रक संख्या जेएच – 05 वी – 2371 पर ओड़िशा से अवैध रूप से गांजा लाया जा रहा हैं. सूचना पर एनसीबी की टीम साकची पुलिस के साथ जुबली पार्क गेट के पास घेराबंदी किए हुए थे. रात्रि 10 बजे ट्रक को रास्ता दिखाते हुए ट्रक के आगे -आगे मोटरसाईकिल से अर्जुन और दीपक पहुंचे, जैसे ही ट्रक जुबली पार्क के गेट के पास पहुंची पुलिस ने ट्रक और मोटरसाईकिल को रोका लिया. तलाशी ली. तलाशी में पाया कि ट्रक पर लोड आम की पेटी के नीचे छिपाकर गांजा ले जाया जा रहा हैं. (नीचे भी पढ़ें)
पुलिस ने मौके पर 697 किलो गांजा समेत ट्रक और मोटरसाईकिल संख्या जेएच 05 – बीवी – 2371 को जप्त किया था. पुलिस ने मोटरसाईकिल चला रहे विकास कुमार और अर्जुन कुमार यादव, एवं ट्रक पर सवार कृष्णा चौधरी और दीपक पासवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. इस मामले में एनसीबी के पदाधिकारी एम मीना कुमार के बयान पर इन चारों गिरफ्तार गांजा तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कराया गया था. मामले में अनुसंधानकर्ता एनसीबी पदाधिकारी राकेश गोस्वामी ने मामले की अनुसंधान पुरी करते हुए आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस की धारा 20(बी),(ii),(सी),25,29,35 के तहत आरोप पत्र अदालत में सौपा था.











