सोनारी में युवक ने अपनी गाड़ी को आग लगायी
जमशेदपुर: जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र के कागलनगर बैंक ऑफ बड़ोदा के बगल में स्थित रोड नंबर सी और डी के बीच में एक युवक ने अपनी स्कूटी गाड़ी को गली में ले गया. उस गली में ले जाकर अपनी ही गाड़ी में आग लगी दी और भाग गया. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक गाड़ी जल चुकी थी. गाड़ी किसकी है, किसने आग लगायी, क्यों लगायी, गाड़ी की पहचान, कुछ भी पुलिस को पता नहीं चल पाया है.
सुंदरनगर तालाब से मिला शव

सुंदरनगर थाना अंतर्गत हलुदबनी तालाब के पास एक व्यक्ति का शव पुलिस ने बरामद किया है. शव की शिनाख्त अब तक नहीं हो पायी है. पुलिस शिनाख्त करने को लेकर आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. मामला सोमवार देर शाम की है. पुलिस ने बताया कि लोगों ने फोन कर बताया कि केनाल के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया. पुलिस ने बताया कि उसके पास से एक मोबाइल भी बरामद हुआ है. इसके आधार पर उसकी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.
गोलमुरी से बाइक चोर गिरफ्तार
गोलमुरी पुलिस ने बाइक चोरी का फरार आरोपी गोल्डी सिंह को गिरफ्तार किया. पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया. वहीं बर्मामाइंस पुलिस ने भी चोरी की बाइक के साथ राहुल को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके पास से पुलिस ने पल्सर बाइक (जेएच05बीजेड-3860) बरामद की है
सोनारी से मोबाइल खरीद बिक्री करने वाला पकड़ाया
सोनारी पुलिस ने मोबाइल की चोरी कर खरीद-बिक्री करने का फरार आरोपी जगजीत सिंह उर्फ आदित्य को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उसके पास से चोरी हुई चार मोबाइल, पांच सिम बरामद किया है. उसके पास से एक बाइक भी बरामद की गयी है. गाड़ी पर नंबर प्लेट नहीं लगा हुआ था. पुलिस ने बताया कि जगजीत सिंह मोबाइल की चोरी करने के बाद उसे कम दामों में बेंच देता था.



