
Jamshedpur : झारखंड सिख प्रतिनिधि बोर्ड के अध्यक्ष गुरचरण सिंह बिल्ला पर पिछले दिनों हुई फायरिंग के मामले में सीतारामडेरा पुलिस ने सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान गुरमुख सिंह मुखे को आज गिरफ्तार कर लिया. आपको बता दें कि पिछले दिनों गुरुद्वारा जाने के क्रम में गुरचरण सिंह बिल्ला पर जानलेवा हमला किया गया था, जिसमें वे बुरी तरह से घायल हो गए थे. उधर सीतारामडेरा पुलिस पर मामले का खुलासा किए जाने को लेकर लगातार दबाव बढ़ता ही जा रहा था. हालांकि शुरू से ही इस मामले में सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रमुख गुरमुख सिंह मुखे का नाम सामने आ रहा था. इधर आज सीतारामडेरा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गुरमुख सिंह मुखे को हिरासत में ले लिया है. फिलहाल इस मामले में सीतारामडेरा थाना पुलिस मुखे से पूछताछ कर रही है. समाचार लिखे जाने तक सीतारामडेरा थाना पुलिस मुखे से पूछताछ कर रही है.




