
जमशेदपुर : सरायकेला-खरसांवा जिला के कपाली थाना अंतर्गत मिल्लत नगर निवासी रिजवाना परवीन को उसी के मौसा ससुर सुकमान अंसारी और सास सवसेन खातून ने मिलकर मारपीट कर घर से बाहर बेसूध हालत में फेंक दिया. पड़ोसियों ने इसकी जानकारी रिजवाना के पति सद्दाम अंसारी को दी. सूचना पाकर सद्दाम रिजवाना को कपाली थाना की पुलिस लेकर गयी, जहां से उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा गया. सद्दाम ने बताया कि उसके मां-बाप पहले ही गुजर चुके है. रिजवाना से प्रेम विवाह करने के बाद वे लोग अपने घर पर ही रहते है. पड़ोस में रहने वाले मौसा-मौसी की नजर उसके घर पर है. वे लोग घर पर कब्जा करना चाहते है. बुधवार को वह काम पर गया था तो मौसा और मौसी ने रिजवाना के साथ मारपीट की और उसे घर के बाहर फेंक दिया. मौसा सुकमान अंसारी ने धमकी दी है कि या तो दो लाख रुपये दो नहीं तो घर से निकाल देंगे.







