
जमशेदपुर : विधानसभा चुनाव-2019 में जमशेदपुर पूर्वी सीट पर पूर्व मंत्री व निर्दलीय प्रत्याशी सरयू राय की जीत से संयुक्त युवा संघ में खासा उत्साह है. श्री राय की जीत पर संघ की ओर से क्षेत्र में जहां मिठाइयां बांटी गयी, वहीं संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रवि सिंह चंदेल समेत अन्य पदाधिकारियों ने सरयू राय से मिल कर बधाई दी. रवि सिंह चंदेल ने कहा है कि जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा सीट पर सरयू राय की जीत सच्चाई की जीत है. उनकी जीत के साथ ही क्षेत्र में एक नये युग की शुरुआत हुई है. जहां 86 बस्तियों के लोगों में आशा की किरण जागी है, वहीं युवाओं में भी काफी उम्मीदें हैं. सरयू राय एक सुलझे हुए और ईमानदार नेता हैं. उनके नेतृत्व में क्षेत्र का चहुंमुखी विकास होगा.








