
जमशेदपुर : जमशेदपुर में अब शादी के नाम पर ठगी करने का मामला सामने आया है. बिरसानगर थाना क्षेत्र में यह मामला सामने आया है, जिसको लेकर बिरसानगर थाना में एक लिखित शिकायत दर्ज की गयी है, जिसको लेकर जांच शुरू कर दी गयी है. बिरसानगर जोन नंबर 3 शिव मंदिर के पास रहने वाली महिला आभा वर्मा ने इसको लेकर लिखित शिकायत बिरसानगर थाना में की है, जिसमें उन्होंने बताया है कि दीपाली बनर्जी नामक महिला अपनी मौसी की बेटी की शादी के नाम से उससे पैसे ली थी, जिसका अभी तक पैसे वापस नहीं की है और ना ही कोई बात करती है. उन्होंने लिखित शिकायत में बताया है कि 15 अगस्त 2019 को वह उनसे 15 हजार रुपये ली है जबकि 11 सितंबर 2019 को 25 हजार रुपये और फिर 19 सितंबर 2019 को 3 हजार रुपये और 28 सितंबर को फिर से 3 हजार रुपये ली है. पीड़ित महिला आभा वर्मा और ओमप्रकाश ने बताया कि शादी के नाम से दीपाली बनर्जी ने उन लोगों से पैसा लिये है और अब पैसा देने से इनकार कर रही हैं. उन्होंने बताया कि उक्त महिला ने कई लोगों को ठगा है और सबसे शादी कराने की बात कहती है और लोगों से पैसे लेती है. शादी भी नहीं कराती है और पैसे लेकर फिर रफूचक्कर हो जाती है. ऐसे कई मामले उस क्षेत्र में हो चुके है. वैसे पुलिस इस मामले को लेकर कुछ कहने को तैयार नहीं है.







