
जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत भाटिया बस्ती में कुणाल गोराई पर हवाई फायरिंग की गई. हवाई फायरिंग करने वाले की पहचान भानु माझी के रूप में की गई है. घटना को अंजाम देने के बाद भानु स्कूटी से तेज़ी से फरार हो गया. इधर कुणाल ने घटना कि सूचना कदमा पुलिस को दी. सूचना पाकर कदमा पुलिस मौके पर पहुंची. घटनास्थल का मुआयना करने पर पुलिस ने एक खोखा भी बरामद किया गया है. इस मामले ने कुणाल ने भानु के खिलाफ कदमा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. कुणाल ने पुलिस को बताया कि मंगलवार की दोपहर वे भाटिया बस्ती में थे. थोड़ी देर बाद स्कूटी से भानु माझी वहां पहुंचा और रंगदारी की मांग की. रंगदारी देने से मना करने पर उसने अपने पास रखा पिस्तौल निकाला और जान से मारने कि धमकी देते हुए हवाई फायरिंग की. जब तक उसे लोग पकड़ पाते तब तक वो मौके से फरार हो गया. फिलहाल पुलिस भानु की तलाश कर रही है.
कदमा में कबाड़ी व्यवसाई पर फायरिंग मामले में फरार है अपराधी
भानु माझी ने बीते दिनों ही कदमा के एक कबाड़ी व्यवसायी शहनवाज पर रंगदारी नहीं देने पर फायरिंग की थी. उस वक़्त भानु की साथ उसका एक साथ गोपी भी मौजूद था. भानु ने 3 राउंड फायरिंग की थी. अब तक पुलिस ने उसको गिरफ्तार नहीं किया है. भानु माझी पुलिस के नाक के नीचे से ही फायरिंग की घटना को अंजाम दे रहा है. इस घटना से कदमा पुलिस की लापरवाही साफ झलकती है. पुलिस अगर भानु की पकड़ लेती तो ये घटना नहीं होती.






