जमशेदपुर: बर्मामाइंस पुलिस ने व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने के आरोपी सत्येंद्र सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. सत्येंद्र सिंह को बुधवार को जेल भेजा गया. सत्येंद्र सिंह लाल बाबा फाउंड्री के पास हनुमान मंदिर के करीब का रहने वाला है. पुलिस उसकी कई दिनों से तलाश कर रही थी. उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी थी.



