
आदित्यपुर : सरायकेला खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना अंतर्गत विको मोड़ के समीप सोमवार देर रात लगभग 9:30 बजे के आसपास टाटा- कांड्रा मार्ग पर औद्योगिक क्षेत्र से निकल रहे ट्रक संख्या यूपी44एटी- 3481 में आदित्यपुर की ओर से आ रहे स्प्लेंडर बाइक संख्या जेएच 05सीआर-7781 सवार ने सीधी टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया. घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बाइक सवार को इलाज के लिए भिजवाया. वही ट्रक के चालक को हिरासत में ले लिया और मोटरसाइकिल जप्त कर लिया. घायल बाइक सवार की पहचान नहीं हो सकी है. संभावना जताई जा रही है कि बाइक सवार किसी कंपनी में काम कर लौट रहा था या काम पर जा रहा था. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.




