
बर्मामाइंस से दो गिरफ्तार
जमशेदपुर के बर्मामाइंस पुलिस ने चोरी के मामले में फरार दो वारंटी सागर घोष और फारुख को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. दोनों के खिलाफ वर्ष 2021 में केस दर्ज किया गया था. दोनों फरार थे. ( नीचे देखें पूरी खबर)
बर्मामाइंस पुलिस ने सिवान में लगाया इश्तेहार
बर्मामाइंस 5 जून को गायब हुई लड़की के मामले में जमशेदपुर पुलिस ने सिवान जिला स्थित पारस थाना टाउवा गांव में फरार आरोपी सोनू राय के आवास पर पुलिस ने इश्तेहार लगाया. बर्मामाइंस थाना के एसआइ कामेश्वर प्रसाद सिंह वहां गये और डुगडुगी बजाकर इश्तेहार लगाया. . ( नीचे देखें पूरी खबर)
केबुल कंपनी में चोरी करते एक गिरफ्तार
जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित केबुल कंपनी से लोहा चोरी करते गोलमुरी के देव पात्रो को गिरफ्तार किया. पुलिस के मुताबिक 18 जून की शाम 5 बजे केबुल कंपनी में दो युवकों द्वारा चोरी करने की सूचना मिली थी. पुलिस को देख दोनों भागने लगे. पुलिस ने खदेड़ कर देव पात्रो को पकड़ा. उसके पास से 40 किलोग्राम लोहा और बाइक बरामद किया है. इस मामले का एक अन्य आरोपी चेपा फरार है. . ( नीचे देखें पूरी खबर)
बागबेड़ा से महिला और युवती लापता
जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र से एक महिला और एक युवती के लापता होने का मामला दर्ज किया है. महिला के लापता के संबंध में उसके भाई पंचा लोहार ने थाना में आवेदन दिया है, जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी बहन मीना लोहार (48) वर्ष की है. वह 14 जून को सुबह आठ बजे काम करने के लिए निकली थी. उसके बाद वह वापस अपने घर नहीं लौटी. वहीं बागबेड़ा की 23 वर्षीय युवती के लापता होने के संबंध में भी उनके भाई ने थाना में शिकायत दर्ज कराया है. युवती के भाई ने बताया कि वह 17 जून को सिलाई सिखने के लिए घर से निकली थी. लेकिन उसके बाद वह वापस अब तक घर नहीं लौटी.





