घाटशिला : जमशेदपुर जिला के घाटशिला अनुमंडल के डुमरिया प्रखंड की कुमड़ाशोल पंचायत के जामझोड़की गांव निवासी वृद्धा कुंयदी सरदार 63 विगत कई दिनों से अस्वस्थ्य होकर खटिया पर पड़ी हुई थी. इसकी सूचना पाकर डुमरिया के उप प्रमुख चैतान मुर्मू झामुमो नेताओं के साथ गांव पहुंचकर वृद्धा की सुध ली और इसकी सूचना डुमरिया स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों को दी. सूचना पाकर 108 एंबुलेंस वहां पहुंची परंतु गांव तक जाने के लिए सड़क नही होने के कारण 108 एंबुलेंस गांव से कुछ दुरी पर मुख्य सड़क पर आकर रूक गयी. (नीचे भी पढ़ें)
सड़क मार्ग ना होने के कारण उक्त वृद्धा की उपचार कराने के लिए उप प्रमुख चैतान मुर्मू और झामुमो के लाल बिहारी भगत समेत अन्य ने वृद्धा को चारपाई में लेटाकर मुख्य सड़क तक पहुंचाया जिसके बाद उक्त वृद्धा को उपचार के लिए 108 एंबुलेंस से डुमरिया स्वास्थ्य केंद्र उपचार के लिए लेकर जाया गया.





