जमशेदपुर : एमजीएम अस्पताल में 500 बेड के नये अस्पताल के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. पहले चरण में कंडम घोषित हो चुके पुराने भवनों को तोड़ने का काम शुरू हो गया है. सारे भवनों को तोड़कर सवा चार अरब की लागत से नये भवन का निर्माण कराया जायेगा. एमजीएम अस्पताल का नया भवन 4 अरब 34 करोड़ 46 लाख 700 रुपये की लागत से बनेगा. राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड के कार्यपालक निदेशक द्वारा इसका इस्टीमेट तैयार किया गया था. नए अस्पताल में इमरजेंसी में 107 बेड होंगे. 2 इमरजेंसी ओटी होगी, जो सभी सुविधाओं से लैस होगी. सीटी स्कैन, एमआरआई, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, फ्लुरोस्कोपी और मेमोग्राफी की भी सुविधा रहेगी. बर्न विभाग में 33 बेड के साथ आईसोलेशन रूम, बर्न ओटी और आईसीयू रहेगा. (नीचे भी पढ़ें)
प्रसव वार्ड में दो ओटी के साथ ऑपरेशन से पूर्व और उसके बाद महिलाओं को रखने के अलग-अलग वार्ड होंगे. इसके साथ नीकू-पीकू वार्ड जुड़ा रहेगा. अस्पताल कैंपस में सेमिनार हॉल, शैक्षणिक परिसर, प्रशासनिक परिसर भी होंगे. हर तरह के कचरे के निस्तारण की व्यवस्था होगी. पीएमआर, एचआईवी सेंटर और लाइनेक कॉप्लेक्स की भी सुविधाएं विशेष रूप में होगी. अस्पताल के कुल बजट में निर्माण कार्य पर एक अरब 51 करोड़ से अधिक राशि खर्च होगी. 14 विभागों में कुल 91 ओपीडी चेंबर का निर्माण होना है. हैदराबाद की कंपनी केएमवी प्रोजेक्ट एमजीएम का नया भवन बनायेगी. (नीचे भी पढ़ें)
किस विभाग में कितने बेड होंगे (नीचे भी पढ़ें)
जेनरल मेडिसिन 70, बेड
पेडियाट्रिक्स 40, बेड
रेस्पेरेट्री मेडिसिन 20, बेड
डॉरमेटोलॉजी मेडिसिन 20, बेड
साइकीट्री मेडिसिन 20, बेड
जेनरल सर्जरी 60, बेड
ऑर्थोपेडिक वार्ड 30, बेड
ऑप्थमोलॉजी 20, बेड
ईनएनटी 20, बेड
बर्न वार्ड 33, बेड
प्राइवेट वार्ड 07,
गायनोकोलॉजी 60, वेड
इमरजेंसी वार्ड 100, बेड
इमरजेंसी ट्राइएज 07, बेड
आईसीयू 246, बेड
ओटी 15 शामिल है.




