जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र में वर्ष 2018 की शाम कलेक्शन एजेंट काशीडीह निवासी नितिश कुमार एवं उसके साथी प्रकाश सिंह को चाकू का भय दिखाकर लूट लेने के मामले में सुनवाई कर रही जमशेदपुर कोर्ट के प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी ज्योत्सना पांडेय की अदालत ने सोमवार को आरोपी सोनारी ग्वाला बस्ती के रहने वाले प्रिया सिंह उर्फ चटनी डॉन एवं उसके साथी संतोष साहू एवं करण सिंह को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया. इस मामले में एक भी गवाह गवाही के लिए नहीं आए. 28 दिसंबर 2018 की शाम नितिश कुमार अपने साथी प्रकाश सिंह के साथ मोटरसाइकिल से सोनारी कागलनगर कलेक्शन के लिए गए थे. (नीचे भी पढ़ें)
जब दोनों आशियाना के पास पहुंचे एक लड़की सामने से आई और मोटरसाइकिल रोकवाई, मोटरसाइकिल रूकते ही अन्य दो अपराधी आए चाकू गर्दन में सटाकर साइड में लेकर गया दोनों को कमरे में ले जाकर भुजाली का भय दिखाकर नितिश के पास से साढ़े छह हजार रूपए और 18 हजार रूपए मूल्य का मोबाइल छीन लिए एवं प्रकाश के पास से 15 सौ रूपए नकद और मोबाइल छीनकर धमकी देकर सभी चले गए. किसी प्रकार दोनों सोनारी थाना पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए थाने में चटनी डॉन व अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई. पुलिस ने मामले में इन तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.












