
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सुंदरनगर में मंगलवार की दोपहर रेलवे का फर्जी टिकट बनाने के आरोप में कांड्रा से आई आरपीएफ ने वीएम कैफे में छापेमारी कर कैफे संचालक विभाष को गिरफ्तार किया है. छापेमारी में आरपीएफ ने कैफे से 12 हजार रूपए मूल्य के 25 टिकट बरामद किया है. आरपीएफ ने मौके से एक कंप्यूटर भी बरामद किया है. मंगलवार को आरपीएफ की टीम विभाष को अपने साथ ले गई. इस संबंध ने सुंदरनगर पुलिस ने बताया कि रेलवे को सूचना मिली थी कि वीएम साइबर कैफे में अवैध रूप से रेलवे का टिकट बनाया जा रहा है, जिसके बाद कां ड्रा से आई आरपीएफ ने सुंदरनगर पुलिस ने सहयोग से कैफे संचालक विभाष को गिरफ्तार किया. कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरपीएफ उसे अपने साथ ले गई।





