
जमशेदपुर : जमशेदपुर शहर में इन दिनी लूट, छिनतई की घटनायें बढ़ रही है. बदमाशों पर पुलिस का कोई खौफ नहीं है. सोमवार शाम भी तारकंपनी गुरुद्वारा के पास टी- 67 कवार्टर निवासी दीपक कुमार शर्मा से मोबाइल की अज्ञात बदमाशों ने लूट कर ली और फरार हो गए. दीपक उस वक्त पैदल ही आज़ाद मार्केट की तरफ जा रहे थे. तभी उनके पास से मोबाइल की लूट कर ली गई. उन्होंने इसे लेकर टेल्को थाना को अज्ञात के खिलाफ लिखित शिकायत की है. घटना शाम साढ़े 6 बजे की है, लेकिन रात 10 बजे तक भी थाना प्रभारी को घटना की जानकारी नहीं थी. रविवार को भी मानगो, बिरसानागर, उससे पहले मानगो गुरुद्वारा रोड आदि इलाकों में लगातार लूट की घटनायें हुई थी. कई इलाकों में चोरी भी बढ़ गई है. पुलिस अपराधियों को गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है.



