
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बर्मामाइंस थानांतर्गत कैरेज कॉलोनी में मंगलवार की शाम पारिवारिक विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गए जिसमें आधा दर्जन से ज्यादा घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लाया गया जहां सभी ने हंगामा किया। घायलों में एक पक्ष की ओर से मोहम्मद बड़का, जीनत आरसी, मोहम्मद शहबाज, काजल और मोहम्मद सद्दाम को चोट आई है, वहीं दूसरे पक्ष से मोहम्मद शाहरुख और मोहम्मद शाहिद घायल है। जीनत ने बताया कि सोमवार को बुआ के बेटे मोहम्मद आमिर से उनका विवाद हुआ था। विवाद पूर्व से चला आ रहा है। इसके बाद पिता के बयान पर थाने में शिकायत की गई थी। पुलिस ने मंगलवार सुबह आमिर को जेल भेज दिया। इसी बात को लेकर मोहम्मद शाहरुख और मोहम्मद शाहिद 10 15 आने युवकों के साथ घर घुस आए। सभी के पास तलवार लाठी डंडा और बेस पैक था सभी अचानक से मारपीट करने लगे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।








