
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित बारीडीह भूषण कॉलोनी में दो माह पहले ब्याही गयी पत्नी ने अपने पति करा ही गला काट दिया. गला काटने के बाद उसका इलाज टीएमएच में चल रहा है. पति जिंदगी और मौत से जूढ रहा है. बारीडीह भूषण कॉलोनी निवासी राजेश कुमार नाग ने दो माह पहले सिमरन नामक महिला से प्रेम विवाह किया था. दो माह से पति-पत्नी के तौर पर दोनों रहते थे.
राजेश कुमार नाग को यह पता चला कि पहले भी सिमरन ने एक अन्य युवक से शादी की थी, लेकिन पति ने उसको छोड़ दिया था. इसको लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था. गुरुवार को पति-पत्नी के बीच इसी विवाद फिर से शुरू हो गया और यह विवाद खून खराबा तक आ गया. किसी धारदार हथियार को लेकर पत्नी ने पति पर ही हमला कर दिया, जिससे उसका गर्दन कट गया.

उसको गंभीर हालत में टीएमएच में भरती कराया गया है. पत्नी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और पूछताछ शुरू कर दी है.



