
जमशेदपुर : टाटा स्टील की शत-प्रतिशत सब्सिडियरी वाली कंपनी टाटा रोबिन फ्रेजर (टीआरएफ) कंपनी में बड़ी कारपोरेट घटनाक्रम के तहत टीआरएफ के स्वतंत्र निदेशक रंगनाथ रघुपति राव राव, टीआरएफ के एमडी सुमित शुभदर्शन और कंपनी के चीफ फाइनांसियल ऑफिसर (सीएफओ) शक्तिश्री दास को उनके पद से हटा दिया गया है. उनसे इस्तीफा ले लिया गया है. कंपनी का 13 नवंबर को हुए आमसभा के दौरान ही इसकी घोषणा की गयी. इसके साथ ही नये एमडी का भी पदस्थापन किया गया है. इसके तहत टीआरएफ की बोर्ड में भी बड़ा बदलाव किया गयाग है. टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन को बोर्ड का चेयरमैन बना दिया गया है जबकि टाटा स्टील के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर कौशिक चटर्जी को भी कंपनी का स्वतंत्र निदेशक बनाया गया है. कंपनी के बोर्ड के चेयरमैन राजेश रंजन झा को हटाकर सामान्य बोर्ड सदस्य बना दिया गया है. इसके बाद आमसभा में टीआरएफ के नए एमडी के तौर पर आलोक कृष्णा को कंपनी का पदस्थापन किया गया है. तीन साल के लिए उनका पदस्थखापन किया गया है, जो 13 नवंबर 2019 से 12 नवंबर 2022 तक के लिए किया गया है. इसी तरह एनएस रघु को नया चीफ फाइनांसियल ऑफिसर (सीएफओ) बनाया गया है. बताया जाता है कि स्वतंत्र निदेशक रंगनाथ रघुपति राव राव, टीआरएफ के एमडी सुमित शुभदर्शन और कंपनी के चीफ फाइनांसियल ऑफिसर (सीएफओ) शक्तिश्री दास को इस्तीफा उनके कार्यकाल के दौरान कंपनी में किसी तरह का सुधार नहीं होने के कारण लिया गया है. गौरतलब है कि टाटा स्टील की यह कंपनी काफी संकट में है और इसमें लगातार निवेश टाटा स्टील कर रही है कि कंपनी बचायी जा सके. पिछले दिनों ही बदलाव किया गया था, लेकिन अब नया बदलाव किया गया है, जिसको लेकर कारपोरेट जगत में हलचल है.

जानिये टीआरएफ के नये एमडी को :
टीआरएफ के नए एमडी आलोक कृष्णा 51 साल के है और बीइ इलेक्ट्रॉनिक बीआइटी मेसरा से की है और एक्सएलआरआइ से पीजीडीएम की पढ़ाई पूुरी की है. आलोक कृष्णा ने टाटा स्टील में जीटी के तौर पर 1990 में योगदान दिया था. वे टाटा स्टील के कई पदों पर र हे है. 2003 में फ्लैट प्रोडक्ट हेड प्लानिंग व शिड्यूलिंग के तौर पर पदस्थापित किया गया था, जबकि 2008 को चीफ प्लानिंग फ्लैट प्रोडक्ट के पद पर प्रोमोशन दिया गया था. 2014 में उनको चीफ टीक्यूएम बनाया गया जबकि 2016 में उनको चीफ बिजनेस प्रोग्राम मैनेजर डीएफपी बनाया गया. 2018 में उनको टाटा स्टील की अनुषंगी इकाई कालीमाटी ग्लोबल शेयर्ड सर्विसेज लिमिटेड का एमडी बनाया गया था.

जानिये टीआरएफ के नये सीएफओ को :
एनएस रघु टीआरएफ के नये सीएफओ यानी चीफ फाइनांसियल ऑफिसर रहेंगे. 52 वर्षीय रघु बीएससी कॉस्ट एंड मैनेजमेंट एकाउंटेंट में की है और वे फाइनांस व एकाउंट के जानकार है. 1991 में उन्होंने टाटा स्टील ज्वाइन किया था. ऑफिस एकाउंट्स के तौर पर उन्होंने अपना कैरियर शुरू किया. बाद में वर्ष 2000 में उनको मुंबई हेड ऑफिस में तबादला कर दिया गया. वे 2005 में रिजनल फाइनांस मैनेजर वेस्ट बनाया गया जबकि 2006 में उनका तबादला ग्रुप एकाउंटिंग एंड फाइनांसियल कंसोलिडेशन का हेड बनाया गया. 2018 में उनको चीफ मार्केटिंग फाइनांस बनाया गया है. इसके बाद उनको पदस्थापन किया गया.



