
जमशेदपुर : जमशेदपुर के एनएच 33 पर मुखियाडांगा के पास स्थित लकड़ी गोदाम में गुरुवार को अचानक आग लग गयी. शर्मा इंटरप्राइजेज में अचानक से आग लग गयी, जिससे लाखों रुपये का नुकसान हो गया. शर्मा इंटरप्राइजेज के मालिक छोटेलाल शर्मा ने बताया कि अचानक से रात के वक्त आ लग गयी. आग कैसे लगी, यह मालूम नहीं चल पाया है. लाखों का नुकसान हुआ है. इस संबंध में एक मुकदमा दायर कर दिया गया है. बताया जाता है कि 12 लाख रुपये का नुकसान हुआ है.



