जमशेदपुर : जमशेदपुर शहर के लोगों को साइबर ठगी होने की जानकारी के बावजूद लोग आए दिन लोग साइबर ठगी का शिकार होकर लाखों रुपए गंवा रहे है. ऐसी ही एक और घटना प्रकाश में आया हैं. कदमा के एलआईसी कॉलोनी के रहने वाला जी बेदांत ने ओएलएक्स में एक पुरानी साइकिल 1400 रुपये में बेचने की विज्ञापन देख कर ओएलएक्स में डाल दी अपना मोबाइल नंबर फिर गवा बैठे सारी मेहनत की कमाई. तब जाकर मामला बिष्टुपुर साइबर थाना पहुंची. पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच में जुट गई हैं.
18 जनवरी को दिन 12 बजे साइकिल बिक्री का देखा था विज्ञापन और डाल दिया अपना मोबाइल नंबर :
जी बेदांत का कहना था कि 18 जनवरी को उसने ओएलएक्स पर एक पुरानी साइकिल बेचने का विज्ञापन देखा जिसमें साइकिल का कीमत 1400 रुपये बताया गया था.(नीचे भी पढ़े)
उसने अपना मोबाइल नंबर 7992356848 सम्पर्क करने के लिए डाल दिया. कुछ देर के बाद मोबाइल नंबर 8638462486 से कॉल आया. साइकिल बिक्री का प्रस्ताव रखा और क्रेडिट कार्ड में कुछ रूपए जमा करने के लिए कहा गया और कहा गया कि जो रूपए भेजेंगे वह दोगुनी हो जायेगी. पहले तो उसने एक रूपए भेजा. देखते ही देखते दो रूपए उनके खाते में लौट आया. साइबर बदमाश ने उसे अपने जाल में फंसा कर 11 बार में क्रमश: 1000,400,2500,5300,18400,18400, 15499, 36800, 36800, 2100 और 15800 कुल 171899 रूपए अपने खाते में ट्रांसफर करा लिया.





