चाईबासा : सीबीएसई 12वीं की परीक्षा का परिणाम घोषित हो गया है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित 12वीं की बोर्ड परीक्षा में सूरजमल जैन डीएवी पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम सराहनीय रहा है. प्राचार्या रेखा कुमारी ने सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं. (नीचे भी पढ़ें)

स्कूल से विज्ञान संकाय में 86, जबकि वाणिज्य संकाय में कुल 72 बच्चों ने परीक्षा में हिस्सा लिया था. विज्ञान संकाय में स्कूल के इयान जयसूर्या 94.4 प्रतिशत अंक के साथ स्कूल टॉपर रहे, जबकि वत्सल राज 94.2 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय व अभिनव कुमार 93.6 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान पर आये हैं. वाणिज्य संकाय में राज साव 93.2 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम, मो आसिफ अल्ताफ 92.4 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय व मनस्वी जांगिड़ 91 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहे हैं. (नीचे भी पढ़ें)

विषयवार अधिकतम अंक इस प्रकार हैं : अंग्रेजी -97, रसायन विज्ञान -95, भौतिक विज्ञान -97, गणित – 98 , जीव विज्ञान – 95, अर्थशास्त्र -95 , बिजनेस स्टडीज -95, एकाउंटेंसी -99 , कंप्यूटर साइंस -99 एवं उद्यमिता में -96 फीसदी अथिकतम अंक रहे हैं. वहीं स्कूल में 90 फ़ीसदी से अधिक अंक लाने वाले अन्य बच्चों के नाम इस प्रकार हैं – दीपू राज 91.4 प्रतिशत, गौतम साव 90.8 प्रतिशत, प्रेम कुमार 90.4 प्रतिशत, विजेता पाणिग्रही 90.2 प्रतिशत, पीयूष मीत 90 फीसदी.
दसवीं का रिजल्ट भी रहा शानदार


वहीं आज ही सीबीएसई द्वारा संचालित दसवीं बोर्ड के परीक्षा परिणाम भी जारी किये गये. इसमें भी चाईबासा सूरजमल जैन डीएवी पब्लिक स्कूल का परीक्षा फल उत्साजनक रहा. गौरतलब है कि दसवीं की परीक्षा में स्कूल से कुल 198 बच्चे शामिल हुए थे, जिनमें स्कूल का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा. दसवीं की परीक्षा में फैज खान 97.2% अंकों के साथ स्कूल टॉपर रहा जबकि 96.8% अंकों के साथ अनंत खिरवाल द्वितीय व 95.8% अंकों के साथ कुमारी अनन्या, मोहित राज व उज्ज्वल कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. (नीचे भी पढ़ें)

स्कूल के विद्यार्थियों के विषयवार अधिकतम अंक इस प्रकार रहे : हिंदी -95, अंग्रेजी –96, संस्कृत –100, सामाजिक विज्ञान -99 विज्ञान –98, गणित –100, कंप्यूटर साइंस –98 फीसदी.




