घाटशिला : घाटशिला के संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में शुक्रवार को वन विभाग की ओर से पर्यावरण संरक्षण हेतु एक पहल का आयोजन किया गया. कक्षा सातवीं, आठवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में जमशेदपुर वन प्रमंडल की निवेदिका ममता प्रियदर्शी ने वीडियो के माध्यम से बच्चों को पर्यावरण एवं वन्य जीव-जंतुओं के संरक्षण से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी. (नीचे भी पढ़ें)
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय प्रबंधक डॉ प्रसेनजीत कर्मकार के द्वारा प्रकृति की निस्वार्थ भाव सेवा एवं महत्व की जानकारी के साथ हुई. उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी ही हमारे समाज का आधार हो, आज की युवा पीढ़ी के कंधों पर भी पूरे देश का कार्यभार निर्भर है, आपके सार्थक प्रयासों के माध्यम से ही प्रकृति एवं इस पर आश्रित जीवों को बचाया जा सकता है.(नीचे भी पढ़ें)
विद्यार्थियों से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के भाषण एक पेड़ लगाइए और पांच यूनिट बिजली मुफ़्त पाइए पर अमल करने की बात कही गई. साथ ही गर्मी के दिनों में पक्षियों को होने वाली परेशानी से बच्चों को अवगत कराया गया. झारखंड के राजकीय पशु हाथी के प्राकृतिक आवास के सिमटने के कारण होने वाली परेशानियों से भी अवगत कराया गया एवं हाथी के बचाव के कई उपाय भी साझा किए गए. सांपों के पर्यावरण मित्र होने की जानकारी दी गई. इस अवसर पर कई विद्यार्थी मौजूद रहें.





