जमशेदपुर : सीबीएसई के शुक्रवार को जारी 12वीं बोर्ड के परीक्षा परिणामों में डीएवी पब्लिक स्कूल, बिष्टुपुर के छात्र आयुष कुमार रिंगसिया 95 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण हुए हैं.(नीचे भी पढ़े)
जुगसलाई निवासी अशोक कुमार रिंगसिया के पुत्र आयुष कुमार को अंग्रेजी में 92, गणित में 95, फिजिक्स में 95, केमिस्ट्री में 95 एवं इकोनॉमिक्स में 98 अंक प्राप्त हुए हैं.





