• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, November 19, 2026
21 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur dbms celebrates 8’th decade of social service : डीबीएमएस ने शिक्षा एवं सशक्तीकरण के जरिये समाज सेवा के 8 दशक किये पूरे, इस महत्वपूर्ण उपलब्धि को समारोह पूर्वक मनाने जा रही है संस्था, 19 नवंबर को डीबीएमएस ऑडिटोरियम में आयोजित होगा समारोह  

November 19, 2026
in खबर
0

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : जमशेदपुर में शिक्षा एवं सशक्तीकरण के माध्यम से समाज सेवा करनेवाली नगर की सामाजिक संस्था दक्षिण भारत महिला समाज (डीबीएमएस) ने गौरवपूर्ण 80 वर्ष पूरे कर लिए हैं. संस्था इस अवसर को समारोह पूर्वक मनाने जा रही है, जिसके तहत आगामी 21 नवंबर को संस्था की ओर से एक भव्य सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया जा रहा है. संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में आयोजन की जानकारी दी. (नीचे भी पढ़ें)

प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपस्थित डीबीएमएस बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज के अध्यक्ष डॉ बी चंद्रशेखर एवं ललिता चंद्रशेखर, सह अध्यक्ष कमला सुब्रमण्यम, उपाध्यक्ष गीता मोहन दास, सचिव श्रीप्रिया धर्मराजन, सदस्य अर्चना रमेश, अनीता रामकृष्णा एवं डीबीएमएस की अध्यक्ष प्रिया नागराजन, उपाध्यक्ष चित्रा कृष्णन एवं राधा श्रीनिवासन ने पत्रकारों को बताया कि आगामी 21 नवंबर को डीबीएमएस कदमा हाई स्कूल के ऑडिटोरियम कलाकृति में सायं 5:45 बजे से आरंभ होनेवाले समारोह में डीबीएमएस की सभी सात इकाइयों के विद्यार्थी एवं समाज की महिलाएं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी. इसमें संगीत, नृत्य एवं विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से संस्था की समृद्ध विरासत एवं सांस्कृतिक एकता को प्रदर्शित किया जाएगा. उन्होंने बताया कि सुप्रसिद्ध गायिका राजलक्ष्मी संजय द्वारा ‘एन ओड टु द देवीज एंड देवाज’ की संगीतमय प्रस्तुति आकर्षण का विशेष केंद्र रहेगी. उन्होंने बताया कि इस समारोह में शैलजा सुंदर रामम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी. (नीचे भी पढ़ें)

संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि शिक्षा के माध्यम से समाज के उत्थान के लिए समर्पित शैक्षणिक संस्था डीबीएमएस ने समाज सेवा के गौरवशाली आठ दशक पूरे कर महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है, जो शिक्षा, सशक्तीकरण एवं सामाजिक समावेश के प्रति संस्था की अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है. उन्होंने बताया कि विगत आठ दशकों में समाज ने अपनी शैक्षणिक गतिविधियों का विस्तार करते हुए विभिन्न सामाजिक एवं आर्थिक वर्गों के सात हजार से अधिक विद्यार्थियों तक शिक्षा की पहुंच बनाई है. वर्तमान में इसके अंतर्गत सात शैक्षणिक इकाइयां संचालित हैं, जिनमें बालिकाओं के लिए विशेष हिंदी विद्यालय, आइएससी बोर्ड से संबद्ध अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, डीबीएमएस कदमा हाई स्कूल (सीबीएसई), डीसीए, वंचित बच्चों के लिए लिलिपुट, आदिवासी समाज के शैक्षणिक एवं सामाजिक उत्थान के लिए ट्राइबल स्कूल तथा भविष्य के शिक्षक तैयार करने के लिए स्थापित डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन शामिल हैं. उन्होंने बताया कि औपचारिक शिक्षा के अतिरिक्त समाज का बेकिंग सेल कौशल विकास, रोजगार सृजन और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देते हुए आजीविका के नए अवसर प्रदान कर रहा है. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने बताया कि आठ दशकों की यह गौरवशाली यात्रा संस्थापकों की दूरदृष्टि तथा पीढ़ी दर पीढ़ी सदस्यों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों के समर्पित योगदान का परिणाम है. समाज का दृढ़ विश्वास है कि शिक्षा सामाजिक परिवर्तन एवं सशक्तीकरण का सबसे प्रभावशाली माध्यम है. इसके साथ ही, उन्होंने गौरवशाली अठ दशकों की इस उपलब्धि के साथ डीबीएमएस की शिक्षा, सेवा एवं सशक्तीकरण की विरासत को आगे बढ़ाने के प्रति संस्था की प्रतिबद्धता भी दुहराई.

Team Sharp Bharat D

Team Sharp Bharat D

Related Posts

Tata steel changes : टाटा स्टील में कई अधिकारियों का तबादला, कई का पदस्थापन, जानें
खबर

Tata steel changes : टाटा स्टील में कई अधिकारियों का तबादला, कई का पदस्थापन, जानें

November 19, 2026
jamshedpur rural elephants rampage-पोटका में हाथियों का उत्पात, तैयार धान की फसल रौंदा और बनाया अपना निवाला, किसानों को भारी नुकसान, ग्रामीण चितिंत
खबर

jamshedpur rural elephants rampage-पोटका में हाथियों का उत्पात, तैयार धान की फसल रौंदा और बनाया अपना निवाला, किसानों को भारी नुकसान, ग्रामीण चितिंत

November 19, 2026
Jamshedpur income tax employees protest : आयकर विभाग के कर्मचारियों ने दिया धरना, प्रदर्शन के माध्यम से केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध
खबर

Jamshedpur income tax employees protest : आयकर विभाग के कर्मचारियों ने दिया धरना, प्रदर्शन के माध्यम से केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध

November 19, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Horoscope Know Your Day Thursday 19th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- गुरुवार 19 नवंबर 2026

Horoscope Know Your Day Thursday 19th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- गुरुवार 19 नवंबर 2026

by Team Sharp Bharat A
November 19, 2026

मेष राशिआज दिन चढ़ने पर वित्तीय तौर पर मजबूती नजर आयेगी। परिवार के सदस्यों की आवश्कताओं को महत्व दें। उनके...

tata steel ESS and job for job launched : टाटा स्टील के कर्मचारियों के लिए लांच हुआ इएसएस, नौकरी छोड़ो नौकरी पाओ स्कीम भी लागू

tata steel ESS and job for job launched : टाटा स्टील के कर्मचारियों के लिए लांच हुआ इएसएस, नौकरी छोड़ो नौकरी पाओ स्कीम भी लागू

by Sharp Bharat
November 19, 2026

जमशेदपुर : टाटा स्टील के कर्मचारियों के एक बार फिर से अरली सेपरेशन स्कीम (इएसएस) लांच कर दिया गया है....

Jamshedpur excise department action – डुमरिया व मुसाबनी में उत्पाद विभाग ने की कार्रवाई, 27.450 लीटर विदेशी शराब बरामद

Jamshedpur excise department action – डुमरिया व मुसाबनी में उत्पाद विभाग ने की कार्रवाई, 27.450 लीटर विदेशी शराब बरामद

by Team Sharp Bharat A
November 18, 2026

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ उत्पाद विभाग ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की....

jamshedpur ex mla besra attacks case-पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा पर हुए हमले की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए : आलोक वाजपेयी,जनजातीय संवाद जैसे गौरवशाली आयोजन में व्यक्तिगत विवाद और मारपीट की घटना से समाज की छवि धूमिल हुई

by Team Sharp Bharat K
November 18, 2026

जमशेदपुर: जमशेदपुर के गोपाल मैदान में आयोजित जनजातीय संवाद 2026 के दौरान कल हुई मारपीट की घटना बेहद शर्मनाक, दुर्भाग्यपूर्ण...

jamshedpur blood donation-राजस्थान सेवा सदन अस्पताल में 24 नवंबर को लगेगा विशाल रक्तदान शिविर

jamshedpur blood donation-राजस्थान सेवा सदन अस्पताल में 24 नवंबर को लगेगा विशाल रक्तदान शिविर

by Team Sharp Bharat K
November 18, 2026

जमशेदपुर: राजस्थान सेवा सदन अस्पताल, अग्रवाल सम्मेलन जुगसलाई शाखा व जमशेदपुर अग्रवाल युवा मंच के संयुक्त तत्वावधान में 24 नवंबर...

jharkhand congress- झारखंड कांग्रेस की बैठक में संविधान रक्षा मार्च की तैयारियों पर हुई चर्चा, 26 नवंबर को रांची में होगा आयोजन

jharkhand congress- झारखंड कांग्रेस की बैठक में संविधान रक्षा मार्च की तैयारियों पर हुई चर्चा, 26 नवंबर को रांची में होगा आयोजन

by Team Sharp Bharat K
November 18, 2026

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की अध्यक्षता में रांची में कांग्रेस के सभी फ्रंटल एवं...

jharkhand cabinet meeting : झारखंड के सरकारी कर्मचारियों का डीए में बढ़ोत्तरी, सीएनटी व एसपीटी एक्ट को लेकर रजिस्ट्री के नियम में बदलाव, कैबिनेट की बैठक में 41 ऐसे कई अन्य प्रस्तावों को मिली मंजूरी

jharkhand cabinet meeting : झारखंड के सरकारी कर्मचारियों का डीए में बढ़ोत्तरी, सीएनटी व एसपीटी एक्ट को लेकर रजिस्ट्री के नियम में बदलाव, कैबिनेट की बैठक में 41 ऐसे कई अन्य प्रस्तावों को मिली मंजूरी

by Team Sharp Bharat K
November 18, 2026

रांची : झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार के कैबिनेट की बैठक हुई. इसमें कुल 41 प्रस्तावों को मंजूरी दी गयी....

jamshedpur jagaddhatri puja- विधायक मंगल कालिंदी ने पूजा में शामिल होकर मां जगद्धात्री का आशीर्वाद प्राप्त किया, कहा-मां जगद्धात्री शक्ति, साहस और संयम का प्रतीक

jamshedpur jagaddhatri puja- विधायक मंगल कालिंदी ने पूजा में शामिल होकर मां जगद्धात्री का आशीर्वाद प्राप्त किया, कहा-मां जगद्धात्री शक्ति, साहस और संयम का प्रतीक

by Team Sharp Bharat K
November 18, 2026

जमशेदपुर: जगद्धात्री पूजा के पावन अवसर पर जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी आज जमशेदपुर प्रखंड स्थित राव कॉलोनी हलुदबनी में अरविंदो...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

tata steel ESS and job for job launched : टाटा स्टील के कर्मचारियों के लिए लांच हुआ इएसएस, नौकरी छोड़ो नौकरी पाओ स्कीम भी लागू

Jamshedpur excise department action – डुमरिया व मुसाबनी में उत्पाद विभाग ने की कार्रवाई, 27.450 लीटर विदेशी शराब बरामद

jamshedpur ex mla besra attacks case-पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा पर हुए हमले की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए : आलोक वाजपेयी,जनजातीय संवाद जैसे गौरवशाली आयोजन में व्यक्तिगत विवाद और मारपीट की घटना से समाज की छवि धूमिल हुई

jamshedpur blood donation-राजस्थान सेवा सदन अस्पताल में 24 नवंबर को लगेगा विशाल रक्तदान शिविर

jharkhand congress- झारखंड कांग्रेस की बैठक में संविधान रक्षा मार्च की तैयारियों पर हुई चर्चा, 26 नवंबर को रांची में होगा आयोजन

jharkhand cabinet meeting : झारखंड के सरकारी कर्मचारियों का डीए में बढ़ोत्तरी, सीएनटी व एसपीटी एक्ट को लेकर रजिस्ट्री के नियम में बदलाव, कैबिनेट की बैठक में 41 ऐसे कई अन्य प्रस्तावों को मिली मंजूरी

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News