जमशेदपुर : डी बी एम एस कॉलेज ऑफ एजुकेशन के प्रांगण में शनिवार को देश के पूर्व राष्ट्रपति, महान दार्शनिक और भारत रत्न डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती ‘शिक्षक दिवस ‘ के रूप में अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाई गई. कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर और डॉ राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ. इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष डॉ बी चंद्रशेखर ने सभी शिक्षकों को समाज का सच्चा निर्माता बताया. उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल किताबी ज्ञान नहीं देते, बल्कि छात्रों के चरित्र निर्माण और उन्हें एक बेहतर इंसान बनाने में अपना पूरा जीवन समर्पित कर देते हैं. वर्तमान समय में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा शिक्षकों से नई तकनीक और आधुनिक शिक्षण पद्धतियों को अपनाने का आग्रह किया गया है, जिसे हमारी संस्था अपने शिक्षण कार्यों में प्राथमिकता दे रही है. प्राचार्या डॉ मोनिका उप्पल ने शिक्षक दिवस के महत्व को विस्तार से बताया. उन्होंने छात्रों को संदेश दिया कि अपने गुरुओं का आदर करना चाहिए उनकी सीख को अपने जीवन में अपनाना चाहिए. (नीचे भी पढ़ें)

समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, भाषण और कविताएं प्रस्तुत की. उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देख कर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और सभी शिक्षकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करने के साथ हुआ. इस अवसर पर प्रबंधन समिति के सभी सदस्य, प्राचार्या, शिक्षिकाएं एवं सभी कर्मचारी उपस्थित थे.




