• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Wednesday, September 2, 2026
27 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jamshedpur dc inspection : गुड़ाबांदा एवं धालभूमगढ़ प्रखंड-अंचल कार्यालयों का जमशेदपुर के उपायुक्त ने किया निरीक्षण, राजस्व एवं विकास कार्यों की प्रगति का लिया जायजा

jamshedpur dc inspection : गुड़ाबांदा एवं धालभूमगढ़ प्रखंड-अंचल कार्यालयों का जमशेदपुर के उपायुक्त ने किया निरीक्षण, राजस्व एवं विकास कार्यों की प्रगति का लिया जायजा
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : क्षेत्र भ्रमण के क्रम में जमशेदपुर के उपायुक्त राजीव रंजन ने गुड़ाबांदा एवं धालभूमगढ़ प्रखंड तथा अंचल कार्यालयों का निरीक्षण कर प्रशासनिक व्यवस्था, राजस्व संबंधी कार्यों, विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन तथा कार्यालयीय कार्यप्रणाली की विस्तृत समीक्षा की. इस दौरान उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान एवं अपर उपायुक्त अनुराग तिवारी भी उपस्थित रहे. निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने दोनों प्रखंड एवं अंचल कार्यालयों में उपस्थिति पंजी, आगत-निर्गत पंजी, विभिन्न अभिलेखों, संचिकाओं तथा कार्यालयी रिकॉर्ड के संधारण का जायजा लिया. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने सभी अभिलेखों को अद्यतन रखने, कार्यालयों में अनुशासित एवं पारदर्शी कार्य संस्कृति विकसित करने तथा प्रत्येक प्रकरण का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि आम नागरिकों से जुड़े मामलों का निपटारा संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ किया जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें. अंचल कार्यालयों की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने म्यूटेशन, दाखिल-खारिज, परिमार्जन, भूमि विवाद सहित विभिन्न राजस्व मामलों की प्रगति की समीक्षा की. (नीचे भी पढ़ें)

 उन्होंने अंचल पदाधिकारियों एवं संबंधित कर्मियों को लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने तथा राजस्व सेवाओं को अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाने के निर्देश दिए. प्रखंड कार्यालयों में उपायुक्त ने 15वें वित्त आयोग, मनरेगा, आवास योजना सहित विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की. उन्होंने योजनाओं के गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन, नियमित अनुश्रवण एवं निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने पर बल देते हुए कहा कि प्रत्येक पात्र लाभुक तक योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पहुंचे. उन्होंने पदाधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में जवाबदेही सुनिश्चित करने तथा मैदानी स्तर पर नियमित निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए. (नीचे भी पढ़ें)

क्षेत्र भ्रमण के दौरान उपायुक्त ने गुड़ाबांदा में आयुष्मान आरोग्य मंदिर एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी) का भी निरीक्षण किया. उन्होंने स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित उपलब्ध सेवाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा संबंधित पदाधिकारियों को सेवा गुणवत्ता बनाए रखने पर विशेष ध्यान देने को कहा. आवासीय विद्यालय में नियमित स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित किए जाने तथा उचित पोषाहार हेतु भी निर्देशित किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

 उपायुक्त ने बीडीओ, सीओ को निर्देशित किया कि राज्य सरकार की प्राथमिकताओं के अनुरूप समन्वित रूप से कार्य करते हुए जनहित से जुड़े मामलों का त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी निष्पादन सुनिश्चित करें. उन्होंने कहा कि सुशासन का आधार समयबद्ध सेवा वितरण एवं आमजन का विश्वास है, जिसे प्रत्येक स्तर पर बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए.

Team Sharp Bharat D

Team Sharp Bharat D

Related Posts

jamshedpur bhagwat katha-भागवत कथा के दूसरे दिन परीक्षित जन्म और कपिल अवतार की महिमा का वर्णन, संत का अपमान भागवत प्राप्ति में बाधा : हिमांशु महाराज
खबर

jamshedpur bhagwat katha-भागवत कथा के दूसरे दिन परीक्षित जन्म और कपिल अवतार की महिमा का वर्णन, संत का अपमान भागवत प्राप्ति में बाधा : हिमांशु महाराज

September 2, 2026
jamshedpur businessman nikhar sablok murder case solved : जमशेदपुर के कारोबारी निखार सबलोक हत्याकांड का खुलासा, अखिलेश सिंह व गणेश सिंह के बीच टकराव का भी हो सकता है मामला, राघव था कांड का मास्टर माइंड, देखिये – video

Jamshedpur rotary club : जेम्को कालीमाटी में रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर वेस्ट ने मासिक धर्म स्वच्छता को लेकर किया जागरूक, सैनिटरी पैड का किया वितरण
खबर

Jamshedpur rotary club : जेम्को कालीमाटी में रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर वेस्ट ने मासिक धर्म स्वच्छता को लेकर किया जागरूक, सैनिटरी पैड का किया वितरण

September 2, 2026
Next Post
jamshedpur driving license camp : पटमदा प्रखंड में लगा ड्राइविंग लाइसेंस का विशेष शिविर, 155 आवेदकों ने किया आवेदन, 124 को जारी किया गया लर्नर लाइसेंस

jamshedpur driving license camp : पटमदा प्रखंड में लगा ड्राइविंग लाइसेंस का विशेष शिविर, 155 आवेदकों ने किया आवेदन, 124 को जारी किया गया लर्नर लाइसेंस

jharkhand investment : विजन 2050 को गति देने की ओर अग्रसर झारखंड, 8 और 9 जुलाई को झारखण्ड सरकार नई दिल्ली में आयोजित करेगी ‘नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन’, जुटेंगे देश-विदेश के उद्योगपति

jharkhand investment : विजन 2050 को गति देने की ओर अग्रसर झारखंड, 8 और 9 जुलाई को झारखण्ड सरकार नई दिल्ली में आयोजित करेगी 'नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन', जुटेंगे देश-विदेश के उद्योगपति

Jamshedpur young Indians : सीआइआइ यंग इंडियंस ने 200 जोमैटो राइडर्स को दी जीवन रक्षक ट्रेनिंग, सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए की गई पहल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jharkhand pan tanti samaj : कोल्हान प्रमंडल के पान तांती समाज को अनुसूचित जाति की सूची में शामिल करने के लिए मंत्री चमरा लिण्डा को सौंपा ज्ञापन, सकारात्मक आश्वासन

jharkhand cm meets iit madi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आईआईटी मण्डी के निदेशक प्रो लक्ष्मीधर बेहरा ने की मुलाकात, जन्माष्टमी में हिस्सा लेने का किया आग्रह

Jamshedpur Shyam Bhatli Parivar-खीर जलेबी दाल चुरमा बाबा खावे जम के….. भजनों पर झूमे श्रद्धालु,श्याम भटली परिवार चेरिटेबल ट्रस्ट जमशेदपुर का पुरूलिया धाम में मासिक महोत्सव आयोजित

jharkhand sanyukt yuva sangha : हितेश सिन्हा बने संयुक्त युवा संघ के सरायकेला खरसावां अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष रवि सिंह चंदेल बोले – झारखंड के युवाओं को उनका अधिकार दिलाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता

jamshedpur rural theft- कोवाली में एक ही रात तीन घरों में चोरी, पंचायत सचिवालय से इनवर्टर व बैटरी भी उड़ाये

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jharkhand pan tanti samaj : कोल्हान प्रमंडल के पान तांती समाज को अनुसूचित जाति की सूची में शामिल करने के लिए मंत्री चमरा लिण्डा को सौंपा ज्ञापन, सकारात्मक आश्वासन

jharkhand cm meets iit madi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आईआईटी मण्डी के निदेशक प्रो लक्ष्मीधर बेहरा ने की मुलाकात, जन्माष्टमी में हिस्सा लेने का किया आग्रह

Jamshedpur Shyam Bhatli Parivar-खीर जलेबी दाल चुरमा बाबा खावे जम के….. भजनों पर झूमे श्रद्धालु,श्याम भटली परिवार चेरिटेबल ट्रस्ट जमशेदपुर का पुरूलिया धाम में मासिक महोत्सव आयोजित

jharkhand sanyukt yuva sangha : हितेश सिन्हा बने संयुक्त युवा संघ के सरायकेला खरसावां अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष रवि सिंह चंदेल बोले – झारखंड के युवाओं को उनका अधिकार दिलाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता

jamshedpur rural theft- कोवाली में एक ही रात तीन घरों में चोरी, पंचायत सचिवालय से इनवर्टर व बैटरी भी उड़ाये

Jamshedpur police got 40 new bolero vehicles :  जमशेदपुर पुलिस के गश्ती बल में जुड़ीं 40 नई बोलेरो गाड़ियां, एसएसपी ने पुलिस लाइन में हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ाने में होंगी मददगार

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News