जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के बड़ौदा घाट पर रविवार को नदी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव दिखने से इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला. (नीचे भी पढ़ें)
मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष बताई जा रही है. उसकी लंबाई लगभग 5 फीट 2 इंच तथा शरीर दुबला-पतला है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शव कहीं से बहकर बड़ौदा घाट तक पहुंचा है. फिलहाल पुलिस ने शव की पहचान कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. साथ ही, आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों से भी संपर्क कर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है.







