जमशेदपुर : सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन की ओर से तुलसी जयंती समारोह के अन्तर्गत रविवार को कक्षा 1 से 3 एवं कक्षा 4 से 6 तक के छात्र-छात्राओं के लिए दो वर्गो में श्री हनुमान रूप-सज्जा प्रतियोगिता आयोजित हुई. प्रतियोगिता में नगर के 26 विद्यालयों के कुल 186 विद्यार्थियों ने भाग लिया. कार्यक्रम के आरंभ में संस्थान के मानद महासचिव डॉ प्रसेनजित तिवारी ने उपस्थित लोगों का स्वागत करते हुए पूरे कार्यक्रम की जानकारी साझा की. तत्पश्चात सम्मानित अतिथि त्रय, नगर के प्रसिद्ध समाजसेवी शिव शंकर सिंह, चिंटू सिंह एवं जुगुन पाण्डेय के साथ संस्थान के न्यासी मुरलीधर केडिया, मानद महासचिव डॉ प्रसेनजित तिवारी, सह सचिव प्रसन्न वदन मेहता, ओम प्रकाश अग्रवाल, साहित्य समिति की डॉ रागिनी भूषण, नीलिमा पाण्डेय, डॉ यमुना तिवारी व्यथित एवं डॉ अजय कुमार ओझा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर आयोजन का शुभारंभ किया. (नीचे भी पढ़ें)

प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में डॉ रागिनी भूषण, हरि मित्तल, राजेन्द्र राज, शिखा अखौरी, डॉ यमुना तिवारी व्यथित, नीलिमा पाण्डेय, उषा झा, उपासना सिन्हा, दिव्येन्दु त्रिपाठी, रीना सिन्हा, लक्ष्मी सिंह रहे. प्रतिभागियों को मुरलीधर केडिया, ओमप्रकाश अग्रवाल, मंजू ठाकुर, डॉ अजय कुमार ओझा, कैलाश नाथ शर्मा ‘गाजीपुरी’, मनीष सिंह ‘वंदन’, सुरेश चन्द्र झा, रीना गुप्ता श्रुति, पूनम सिंह, वसंत जमशेदपुरी, डॉ वीणा पाण्डेय ‘भारती’, वीणा कुमारी ‘नंदिनी’, अरुणा झा, पूनम महानंद, लक्ष्मी सिंह ‘रुबी’, बलविन्दर सिंह, डॉ मिथिलेश चौबे, डॉ अरुण कुमार शर्मा, सुष्मिता मिश्र, सुदीप्ता जेठी राउत, जितेश तिवारी आदि ने प्रतिभागिता प्रमाण पत्र एवं उपहार प्रदान किये. (नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रसन्न वदन मेहता, ओम प्रकाश अग्रवाल,पूनम सिंह, राकेश कुमार, हरभजन सिंह रहबर, क्षमाश्री दुबे, शुभम पांडेय सहित अनेक साहित्यकारों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. मौके पर बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के अभिभावक एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं भी उपस्थित रहे.















