जमशेदपुर : जमशेदपुर के बागबेड़ा रोड नंबर चार स्थित श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी के भव्य पूजा के तैयारियों और नई कमिटी गठन के लिए अध्यक्ष रवि शंकर सिंह और लाइसेंसी राजेश सिंह द्वारा हनुमान मंदिर, रोड नंबर 4 में बैठक आयोजित किया गया. बैठक में बागबेड़ा कॉलोनी वासियों ने पिछले साल के सफल पूजा आयोजन के लिए राजेश सिंह, रवि शंकर सिंह और उनके सभी कमिटी सदस्यों को बधाई दिया. (नीचे भी पढ़े)
बैठक की अध्यक्षता करते हुए रवि शंकर सिंह ने पुरानी कमिटी को भंग कर दिया और सर्वसम्मति से 2025 के दुर्गा पूजन महोत्सव के लिए लाइसेंसी राजेश सिंह, संयोजक अशोक दुबे, अध्यक्ष अंशुल कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष किरन सिंह, कोषाध्यक्ष संतोष कुमार श्रीवास्तव को चुना गया. अगली बैठक में कमिटी विस्तार कर आगे की रूप रेखा तय की जाएगी. बहुत जल्द भूमि पूजन कर पंडाल निर्माण का काम शुरू किया जाएगा. जैसा कि विदित है कि बागबेड़ा हाऊसिंग कॉलोनी पूजा पूरे शहर में विख्यात है। हर वर्ष किसी विशेष थीम को ध्यान में रखकर पंडाल निर्माण कराया जाता है जो पूजा की गरिमा को बढ़ाने के साथ साथ सामाजिक संदेश देने का कार्य करता है.



