जमशेदपुर: झारखंड स्टेट राइफल एसोसिएशन की एजीएम रविवार को होटल एनएच हिल पारडीह में 11 बजे शुरू हुई, जिसमें पिछले वर्ष की एजीएम की कार्रवाही का अनुमोदन किया गया. इसके बाद जेनरल सेक्रेटरी उत्तम चंद ने अपनी विस्तृत रिपोर्ट साझा किया. वर्ष 2025-26 के आय व व्यय पर चर्चा की गयी एवं उसे सर्वसम्मति से पास कर दिया गया.2025-26 के लिए मेसर्स गोविंद अग्रवाला एंड एसोसिएट को ऑडिटर के रुप में चुना गया. अध्यक्ष दिवाकर सिंह ने बताया कि2025-26 के लिए इलेक्शन ऑफ ऑफिस बेयरर एंड एक्जीक्यूटिव कमेटी मेंबर15 दिसंबर को रिटर्निंग आफिसर एडवोकेट रविंद्र कुमार द्वारा इलेक्शन का सर्कुलर जारी किया गया था जिसमें इलेक्शन के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी थी तथा इसी बायलॉज के तहत इलेक्सन करायी गयी. रिटर्निंग ऑफिसर एडवोकेट रविन्द्र कुमार ने बताया कि ऑफिस बेयरर में सभी लोग निर्विरोध चुने गये. (नीचे भी पढ़े)
प्रेसिडेंट दिवाकर सिंह, जेनरल सेक्रेटरी उत्तम चंद,ट्रेजर नित्यानंद सिंह, वाइस प्रेसिडेंट विनय कुमार व कुमार देव रंजन,ज्वाइंट सेक्रेटरी मधुर अग्रवाल,सेक्रेटरी में जयेश अमीन, मृत्युजंय राय, एक्जीक्टूटिव कमेटी मेंबर में 8 पद थे, जिसमें 10 लोगों ने नामांकन भरा था. जिसके लिए आज मतदान हुआ. एक्जीक्टूटिव कमेटी मेंबर के लिए चुने गए लोगों के नाम इस प्रकार है. अमर कुमार सिन्हा,अरविंद कुमार ओझा, आजाद कुमार पाठक, गौरव राज सिंह, श्रीमती मयूरी मुखर्जी,नीतीश कुमार, रंजन कुमार, विवेक राज शामिल है. आनंदबिहारी दूबे की देखरेख में चुनाव शांतिपूर्व व पारदर्शी तरीके से कराया गया. एक बार फिर से दिवाकर सिंह को नेशनल राइफल एसोसिएशन का निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया गया. अध्यक्ष चुने जाने के बाद दिवाकर सिंह ने सभी सदस्यों व जिला संघ को धन्यवाद दिया.उन्होंने कहा कि आगामी चार वर्षो में किस तरह से झारखंड से बच्चे नेशनल स्तर पर शूटिंग प्रतियोगिता में पदक जीते इसके लिए प्लान बनाने की जरुरत है. उन्होंने नेशनल राइफल एसोसिएशन का भी आभार जताया, कहा कि हमेशा सहयोग मिलता रहा है और आगे भी इसी तरह का सहयोग मिलता रहेगा. उन्होंने बताया कि मार्च 2026 में नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा राइफल एंड पिस्टल में एनआर एआई नेशनल कोचेस कोर्स झारखंड में कराने का निर्णय लिया गया है, जिससे स्थानीय स्तर को कोच को फायदा होगा. वे नयी नयी तकनीक का अनुसरण कर सकेंगे.















