जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा दास साहू का पैर में मोच आ गयी है. चिकित्सको ने उनको आराम की सलाह दी है. उनके पैर पर प्लास्टर लगाया गया है. इसको विधायक पूर्णिमा दास साहू ने खुद सोशल मीडिया पर सार्वजनिक किया है. उन्होंने लिखा है “मेरे जमशेदपुर पूर्व के प्रिय परिवारजन,सादर प्रणाम एवं जोहार! कुछ दिनों पूर्व राजनीतिक एवं सामाजिक व्यस्तताओं के बीच मेरे दाहिने पैर में मोच आ गई थी. चिकित्सकों की सलाह के अनुसार सावधानियां बरतते हुए मैं आवश्यक कार्य कर रही थी. लेकिन, आज पैर में प्लास्टर लग जाने के कारण चिकित्सकीय सलाह के तहत आगामी कुछ दिनों तक राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों में प्रत्यक्ष रूप से शामिल नहीं हो पाऊंगी. (नीचे देखे पूरी खबर)

आप सभी के बीच रहना, आपकी समस्याओं को सुनना और उनके समाधान के लिए प्रयास करना मेरे लिए सदैव ऊर्जा का स्रोत रहा है. ऐसे में, कुछ दिनों तक आपसे प्रत्यक्ष रूप से दूर रहना मेरे लिए निश्चित रूप से पीड़ादायक रहेगा. इस दौरान समस्याओं के समाधान हेतु हमारे विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव एवं एग्रिको स्थित विधायक कार्यालय के प्रभारी मनोज चौधरी आपके समस्याओं के समाधान हेतु पूरी तत्परता से सहयोग करेंगे. मेरे कदम भले ही कुछ दिनों के लिए थम गए हैं, आपके लिए मेरा प्रयास और मेरी चिंता बिल्कुल नहीं रुकेगी. क्षेत्र में चल रहे विकास योजनाओं, जनहित से जुड़े कार्यों और आपकी समस्याओं पर मेरी नजर लगातार बनी रहेगी.



