जमशेदपुर : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन समझौता को लेकर शिकायतों की बाढ़ आ गई है. करीब 4000 शिकायतों का 7 बड़ा फाइल लेकर टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नू मैनेजमेंट के अधिकारियों के पास पहुंचे. 31 अगस्त तक वेज रिवीजन को लेकर आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि थी. इस दौरान करीब 4000 शिकायतें दर्ज कराई गई है. (नीचे देखे पूरी खबर)

इसमें ज्यादातर केस बंचिंग को लेकर है, जिसकी संख्या करीब 2200 है. टाटा स्टील और टाटा वर्कर्स यूनियन की संयुक्त एनामालीज कमेटी का गठन पिछले दिनों किया गया था जिसमें टाटा स्टील के वेज रिवीजन समझौता में हुई परेशानियों को दूर करने का कदम उठाया जाएगा. अब इन सारी शिकायतों को मैनेजमेंट और यूनियन के अधिकारी बैठकर सुलझाएंगे. गौरतलब है कि वेज रिवीजन समझौता को लेकर काफी परेशानियों का सामना कर्मचारियों को करना पड़ रहा है और इसको लेकर काफी विरोध भी है.



