• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Sunday, June 14, 2026
35 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राजनीति

jamshedpur-east-politics-जमशेदपुर भाजपा ने विधायक सरयू राय पर बोला हमला, कहा-जिन भाजपाइयों की बदौलत उनकी पहचान बनी, वही कार्यकर्ता उनकी आंखों में चुभने लगे, सरयू की पार्टी भारतीय जनता मोर्चा के लोगों में भारी गुस्सा, कहा-दर्ज हो सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने समेत अन्य धाराओं में केस, राजनीतिक दलों को समझना होगा कि हारे हुए विधायक को सरकारी कार्यक्रम में नहीं बुलाया जाता

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X
ADVERTISEMENT
भाजपा के जमशेदपुर महानगर महामंत्री राकेश सिंह.

जमशेदपुर : भाजपा जमशेदपुर महानगर महामंत्री राकेश सिंह ने पूर्वी विधायक सरयू राय को नकारात्मक राजनीति का प्रणेता बताया. शनिवार शाम जारी प्रेस-विज्ञप्ति में राकेश सिंह ने कहा कि विधायक सरयू राय की राजनीति कभी जनता के मुद्दों पर ना होकर हमेशा नकारात्मक बिंदुओं पर केंद्रित रही है. उन्होंने सरयू राय द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं को चुनौती देने के मामले में कहा कि वर्ष 2005 में यही भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें सरआंखों पर बैठाकर ‘फर्श से अर्श’ तक पहुंचाया. कभी उनकी पहचान का आधार रहे भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए आज अपशब्द का प्रयोग करना एवं उनके पुरुषार्थ को ललकार उन्हें चुनौती देना आश्चर्यजनक है. राकेश सिंह ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समेत राष्ट्रीय अध्यक्ष को चिट्ठी लिखने पर कहा कि सरयू राय बताए कि किस हैसियत से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को चिठ्ठी लिख रहे हैं. बताएं कि वे किस दल के विधायक हैं ? भाजपा कार्यकर्ताओं को विधायक सरयू राय द्वारा चुनौती देने पर कहा कि तथाकथित विद्वान व्यक्ति के मुख से ऐसी भाषा शोभा देती है क्या! भाजपा कार्यकर्ताओं को चुनौती देने से पहले उन्हें अपनी जमीर देखनी चाहिए. महामंत्री राकेश सिंह ने कहा कि विधायक सरयू राय के सभी चुनौतियों को स्वीकार करता हूँ, भाजपा का एक छोटा सिपाही हूँ और पार्टी और पार्टी कार्यकर्ताओं के खिलाफ अपशब्द और अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करने वाले वैसे सभी लोग चाहे वे, कितनी बड़ी पहचान रखते हों, उनके ख़िलाफ़ आवाज बुलंद करता रहूंगा. ये जेल-बेल की गीदर भभकी से पीछे नहीं हटूंगा.

भारतीय जनता मोर्चा की बैठक की तस्वीर.

सरयू के कार्यकर्ताओं में भारी गुस्सा, दर्ज हो सरकारी कार्य में बाधा का केस
विधायक सरयू राय की पार्टी भारतीय जनता मोर्चा जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडल संयोजको की बैठक विधानसभा संयोजक अजय सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित की गई. बैठक में पिछले दिनों बिरसानगर जोन 6 में सरकारी योजनाओं के उद्घाटन कार्यक्रम को बाधित करने का कार्य एक राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाने को लेकर विचर्श विमर्श किया गया और भाजपा कार्यकर्ताओं की ओछी राजनीति की निंदा की गयी. यह एक सरकारी कार्यक्रम था जो जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति तथा विशेष प्रमंडल, ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा आयोजित किया गया था. उक्त कार्यक्रम को बाधित करने हेतु एक राजनीतिक दल के कार्यकर्ता पूर्व विधायक के इशारे पर बाधित करने का प्रयास किया तथा भारत सरकार द्वारा निर्देशित ‘दो गज की दूरी मास्क है जरूरी’ की धज्जियां उड़ाते हुए अपने कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का सोशल मीडिया के द्वारा अभियान चलाया. सरकारी अधिकारियों की उपस्थिति में जिस तरह से इस राजनीतिक दल के कार्यकर्ता ने अपने व्यवहार का प्रदर्शन किया वह निंदनीय है लेकिन उपस्थित सरकारी अधिकारी के द्वारा सरकार के द्वारा आयोजित कार्य में बाधा डालने के बावजूद उनके साथ गले मिलने में लगे हुए थे. इस तरह के सरकारी अधिकारी जहां आम जनता के ऊपर कानून का डंडा चलाते हैं वही इस तरह की भीड़ को देखकर भी उन्हें इस कोविड काल में नियम संगत कार्रवाई करने में हिचकिचाहट होती है. बैठक में सर्वसम्मति से जिला प्रशासन से मांग की गई कि उस दिन की घटना की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए कि इस कोरोना काल मे किस तरह एक राजनीतिक दल के द्वारा संख्या बल का प्रदर्शन किया गया और वहां उपस्थित सरकारी अधिकारी के द्वारा उनके ऊपर कोई कार्यवाही न करना अपने आप में एक प्रश्न चिन्ह उत्पन्न करता है. उस दिन जिस तरह से उस राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटाई गई थी वह कहीं ना कहीं जानबूझकर कार्यक्रम को बाधित करने और विधायक सरयू राय को बदनाम करने की एक गहरी साजिश थी. उस राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं को ज्ञात होना चाहिए कि उनके नेता को जमशेदपुर पूर्वी क्षेत्र की जनता ने नकार दिया है और उन्हें हार स्वीकार करना चाहिए. लेकिन हार स्वीकार ना करके वह नए-नए प्रपंच रचने में ही अपना समय बर्बाद कर रहे हैं. उन्हें सरकार के नियम का भी ख्याल रखना चाहिए की हारे हुए विधायक द्वारा सरकारी कार्य का उद्घाटन नहीं किया जाता है अगर सरकार के द्वारा कहीं प्रावधान है तो अवश्य उन्हें शामिल कर लिया जाए हम लोगों को कोई आपत्ति नहीं होगी. लेकिन अगर इस तरह की ओछी हरकत करने का प्रयास करेंगे तो भारतीय जनता मोर्चा मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार है. भारतीय जनता मोर्चा जिला प्रशासन से मांग करती हैं कि अविलंब वहां उपस्थित उस राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं के ऊपर सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज किया जाए. सिर्फ एक व्यक्ति के ऊपर एक दिखावे के लिए मुकदमा दर्ज करना प्रशासन की विफलता ही दिखाती है क्योंकि उक्त कार्यक्रम में सरकारी पदाधिकारी की मौजूदगी में भीड़ इकट्ठा करना शांति व्यवस्था भंग करना, उपस्थित क्षेत्र की जनता को भयभीत करना और अपने आप में कानून का उल्लंघन है. तय किया गया कि भारतीय जनता मोर्चा का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त से मिलकर उक्त कार्यक्रम को बाधित करने की मंशा की जांच करने तथा उचित कार्रवाई की मांग करेगा. बैठक में विधायक के निजी सचिव सुधीर सिंह, मंडल संयोजक एम चंद्रशेखर राव, आरके दुबे, प्रमोद मिश्रा, विजय नारायण, विनोद राय,नागेंद्र सिंह, मनोज सिंह उज्जैन, विधायक मंडल प्रतिनिधि असीम पाठक, जोगिंदर सिंह जोगी, अभय सिंह, कमल किशोर नवीन कुमार, अमरेश कुमार, अशोक कुमार उपस्थित थे.

[metaslider id=15963 cssclass=””]
Team Sharp Bharat B

Team Sharp Bharat B

Related Posts

congress national meeting : कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में झारखंड के कांग्रेसियों ने लिया हिस्सा, जमशेदपुर के कांग्रेसियों ने भी दिखाया दम
खबर

congress national meeting : कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में झारखंड के कांग्रेसियों ने लिया हिस्सा, जमशेदपुर के कांग्रेसियों ने भी दिखाया दम

May 6, 2026
Jamshedpur bjm leader resigns : विधायक सरयू राय के करीबी मुकुल मिश्रा ने भाजमो छोड़ा, सौंपा इस्तीफा, जदयू में विलय का किया विरोध, जानें क्या लिखा है इस्तीफा में
खबर

Jamshedpur bjm leader resigns : विधायक सरयू राय के करीबी मुकुल मिश्रा ने भाजमो छोड़ा, सौंपा इस्तीफा, जदयू में विलय का किया विरोध, जानें क्या लिखा है इस्तीफा में

May 16, 2026
Jharkhand bjp election mode : झारखंड भाजपा में शामिल हुए एनसीपी विधायक कमलेश सिंह, हिमंता का बड़ा बयान – 7 व 8 अक्टूबर तक हो जायेगा टिकटों का ऐलान
खबर

Jharkhand bjp election mode : झारखंड भाजपा में शामिल हुए एनसीपी विधायक कमलेश सिंह, हिमंता का बड़ा बयान – 7 व 8 अक्टूबर तक हो जायेगा टिकटों का ऐलान

May 16, 2026
Next Post
Jamshedpur : आदित्यपुर की गुनिया बस्ती में सामाजिक संस्था ‘अस्तित्व’ ने चलाया जागरूकता अभियान, बच्चों के बीच किया पाठ्य सामग्री, मास्क व चॉकलेट का वितरण

Jamshedpur : आदित्यपुर की गुनिया बस्ती में सामाजिक संस्था ‘अस्तित्व’ ने चलाया जागरूकता अभियान, बच्चों के बीच किया पाठ्य सामग्री, मास्क व चॉकलेट का वितरण

Jamshedpur-Red-Cross-Eye-Camp : रेड क्रॉस सोसाइटी के 584वें नेत्र शिविर में हुई 36 मरीजों की जांच, ऑपरेशन के लिए 20 का चयन

Jamshedpur-Red-Cross-Eye-Camp : रेड क्रॉस सोसाइटी के 584वें नेत्र शिविर में हुई 36 मरीजों की जांच, ऑपरेशन के लिए 20 का चयन

adityapur-big-news-आदित्यपुर में पुलिस पदाधिकारी ही करा रहा था गौ-तस्करी, पुलिस पदाधिकारी, होमगार्ड का जवान समेत पांच को गौतस्करी में भेजा जेल

adityapur-big-news-आदित्यपुर में पुलिस पदाधिकारी ही करा रहा था गौ-तस्करी, पुलिस पदाधिकारी, होमगार्ड का जवान समेत पांच को गौतस्करी में भेजा जेल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision meeting : टाटा स्टील में वेज रिवीजन को लेकर चीफ पीपुल ऑफिसर अतरई सान्याल और टाटा वर्कर्स यूनियन के टॉप थ्री के बीच ठनी, एनएस ग्रेड के डीए प्रति प्वाइंट को लेकर तनातनी के बाद मीटिंग समाप्त

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel tinplate wage revision : टाटा स्टील के टिनप्लेट डिवीजन में हुआ वेज रिवीजन समझौता, पुराना ग्रेड और नया ग्रेड का वेतन बढ़ा, मिलेगा दो साल का एरियर, नहीं बढ़ा डीए प्रति प्वाइंट, जाने क्या हुआ समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jamshedpur mega blood donation-मेगा रक्तदान शिविर में जुटा मानवता का कारवां, 272 यूनिट रक्त संग्रह, रक्तदाताओं को मिलेगा निःशुल्क एआई प्रशिक्षण, पिता-पुत्र की तीन जोड़ियों ने किया रक्तदान, महिलाओं की भी रही उल्लेखनीय भागीदारी

jamshedpur congress- संगठनात्मक बैठक में जिला कांग्रेस को धारदार बनाने पर मंथन: सतीश पाल मुंजनी, विधान सभावार संगठनात्मक बैठक आयोजित होगी: शशिभूषण राय, प्रखण्ड, मण्डल एवं पंचायत स्तर पर जिला पदाधिकारी प्रवास करेंगे: परविंदर सिंह

jamshedpur karma mahotsav- सिदगोड़ा टाउन हाल में श्रद्धा व उत्साह के साथ कर्मा महोत्सव 2026 आयोजित, महोत्सव सामाजिक एकता, संस्कृति और परंपरा का भव्य संगम बना : रघुवर दास

jamshedpur road accident- गोलमुरी आरडी टाटा गोलचक्कर पर चल रहा था हेलमेट जांच अभियान, पिकअप वैन ने स्कूटी को मारी टक्कर, दंपति घायल, देखिए video

bihar advocate general resigned- बिहार के महाधिवक्ता पीके शाही का इस्तीफा,नीतीश सरकार ने किया था नियुक्त, मंत्री भी रह चुके है

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur mega blood donation-मेगा रक्तदान शिविर में जुटा मानवता का कारवां, 272 यूनिट रक्त संग्रह, रक्तदाताओं को मिलेगा निःशुल्क एआई प्रशिक्षण, पिता-पुत्र की तीन जोड़ियों ने किया रक्तदान, महिलाओं की भी रही उल्लेखनीय भागीदारी

jamshedpur congress- संगठनात्मक बैठक में जिला कांग्रेस को धारदार बनाने पर मंथन: सतीश पाल मुंजनी, विधान सभावार संगठनात्मक बैठक आयोजित होगी: शशिभूषण राय, प्रखण्ड, मण्डल एवं पंचायत स्तर पर जिला पदाधिकारी प्रवास करेंगे: परविंदर सिंह

jamshedpur karma mahotsav- सिदगोड़ा टाउन हाल में श्रद्धा व उत्साह के साथ कर्मा महोत्सव 2026 आयोजित, महोत्सव सामाजिक एकता, संस्कृति और परंपरा का भव्य संगम बना : रघुवर दास

jamshedpur road accident- गोलमुरी आरडी टाटा गोलचक्कर पर चल रहा था हेलमेट जांच अभियान, पिकअप वैन ने स्कूटी को मारी टक्कर, दंपति घायल, देखिए video

bihar advocate general resigned- बिहार के महाधिवक्ता पीके शाही का इस्तीफा,नीतीश सरकार ने किया था नियुक्त, मंत्री भी रह चुके है

jamshedpur prayatn sanstha- जुगसलाई बलदेव बस्ती में प्रयत्न संस्था का साप्ताहिक भोजन वितरण कार्यक्रम आयोजित, जरुरतमंदों व बच्चों के बीच भोजन व मौसमी फल का किया वितरण

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News